ePaper

दत्त बायोपिक के बाद दोबारा रणबीर कपूर संग काम करना चाहते हैं हिरानी

Updated at : 21 Apr 2018 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
दत्त बायोपिक के बाद दोबारा रणबीर कपूर संग काम करना चाहते हैं हिरानी

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बायोपिक बनाने वाले राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह अभिनेता रणबीर कपूर की अभिनय कला से काफी प्रभावित हैं और उनके साथ दोबारा काम करना चाहते हैं कपूर इस बायोपिक में संजय दत्त का किरदार अदा कर रहे हैं और उन्होंने हिरानी के साथ पहली बार इस […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बायोपिक बनाने वाले राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह अभिनेता रणबीर कपूर की अभिनय कला से काफी प्रभावित हैं और उनके साथ दोबारा काम करना चाहते हैं कपूर इस बायोपिक में संजय दत्त का किरदार अदा कर रहे हैं और उन्होंने हिरानी के साथ पहली बार इस फिल्म में काम किया है. रणबीर की इस फिल्‍म को लेकर दर्शका काफी उत्‍सुक है क्‍योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस परा कमाल नहीं दिखा पाई हैं.

रणबीर साल 2007 की फिल्‍म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई लेकिन अभिनेता ने इसके बाद ‘वेक अप सिड’, ‘रॉकेट सिंह’ फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का परिचय दिया.

गोरेगांव में दिग्गज निर्देशक सुभाष घई के फिल्म इंस्टीट्यूट विस्लिंग वूड्स में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर हिरानी ने इस बायोपिक से कपूर के सुपरस्टार के रूप में वापसी पर कहा ,’ वह हमेशा ही वहां थे, वहां से कभी नीचे नहीं गए वह एक शानदार अभिनेता हैं.’

हिरानी ने कहा,’ मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगा . मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहूंगा.’ निर्देशक घई ने कहा , “ ल्में चलती हैं या नहीं चलती हैं … इस तरह की चीजें होती हैं. रणबीर कपूर एक सुपर एक्टर हैं. एक दोस्त के तौर पर हिरानी ने मुझे बायोपिक का टीजर दिखाया है , जो काफी अच्छा है.

उन्‍होंने आगे कहा,’मैं मानता हूं कि यह एक शानदार फिल्म होने जा रही है। मुझे विश्वास है कि ‘ संजू ‘ एक बड़ी हिट फिल्म होने जा रही है.’

निर्देशक हिरानी ने स्वीकार किया कि वह इस फिल्म के लिए दबाव महसूस करते हैं क्योंकि यह इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. ऐसी खबरें थी कि इस फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को एक आईपीएल क्रिकेट मैज के दौरान रिलीज होगा. फिलहाल इस बायोपिक को अभी तक कोई नाम नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola