शादी के बाद आनंद संग विदेश में घर बसायेंगी सोनम कपूर, लंदन में खरीदा नया घर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2018 4:06 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें हैं कि सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग अगले महीने मुंबई में शादी करेंगी. बताया जा रहा है कि दोनों 6 और 7 मई को मुंबई में ही शादी करेंगे. कपूर फैमिली शादी की तैयारियों में बिजी हैं. […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें हैं कि सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग अगले महीने मुंबई में शादी करेंगी. बताया जा रहा है कि दोनों 6 और 7 मई को मुंबई में ही शादी करेंगे. कपूर फैमिली शादी की तैयारियों में बिजी हैं. लेकिन इस बीच सोनम की शादी से जुड़ा एक नया अपडेट आया है. खबरें हैं कि सोनम और आनंद ने लंदन में एक नया घर खरीदा है.
खबरों के मुताबिक, सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी करने के बाद भारत में नहीं विदेश में घर बसायेंगे. फिल्मफेयर को सूत्र ने बताया कि, सोनम और आनंद ने लंदन के नॉटिंग हिल में घर खरीदा है. फ्लैट में केवल दो ही रूम है. शादी के बाद दोनों लंदन में अपना घर बसायेंगे.’ सोनम मुंबई आती-जाती रहेंगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म वीरे दी वेडिंग की रिलीज से पहले सोनम शादी के बंधन में बंध जायेगी. सूत्रों ने एक पब्लिकेशन को सूचना दी है कि सोनम और आनंद 6 और 7 मई को शादी करेंगे. बताया जा रहा है इस शादी में 150 लोग शामिल होंगे.
सोनम और आनंद की संगीत की रात को लेकर कहा जा रहा है कि अनिल कपूर जमकर नाचनेवाले हैं. वो अभी डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं. मुंबई में ही शादी का प्लान इसलिए किया गया है ताकि बड़ों का आशीर्वाद आसानी से मिल सके. आनंद आहूजा दिल्ली के ही रहनेवाले हैं ऐसे में रिसेप्शन दिल्ली में ही रखा जायेगा.
सोनम शादी के अलावा अपनी आनेवाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर भी गॉसिप सेंटर बनी हुई हैं. फिल्म 1 जून को रिलीज होगी. शशांक घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आयेंगी. फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










