ePaper

डेब्‍यू से पहले वरुण और आलिया को जानती भी नहीं थी ये एक्‍ट्रेस

Updated at : 14 Apr 2018 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
डेब्‍यू से पहले वरुण और आलिया को जानती भी नहीं थी ये एक्‍ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और बनिता संधू की फिल्‍म ‘अक्‍टूबर’ शुक्रवार को रिलीज हो गई. वरुण की इस फिल्‍म को उनकी बेस्‍ट फिल्‍मों में से एक माना जा रहा है. खुद वरुण ने भी इसे अपनी बेहद खास फिल्‍मों में से एक बताया है. वरुण ने साल 2012 से करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और बनिता संधू की फिल्‍म ‘अक्‍टूबर’ शुक्रवार को रिलीज हो गई. वरुण की इस फिल्‍म को उनकी बेस्‍ट फिल्‍मों में से एक माना जा रहा है. खुद वरुण ने भी इसे अपनी बेहद खास फिल्‍मों में से एक बताया है. वरुण ने साल 2012 से करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद उन्‍होंने एक के एक कई शानदार फिल्‍मों में काम किया है. लेकिन ‘फिल्‍म’ अक्‍टूबर से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री बनिता संधू का कहना है कि शूटिंग से पहले वो वरुण धवन और आलिया भट्ट को जानती नहीं थी.

बनिता संधू ने एक अखबार से बातचीत में बताया, ‘ मैं वरुण और आलिया को पहले नहीं जानती थी. मेरी मम्‍मी बॉलीवुड की फिल्‍में देखती थी लेकिन मैं सिर्फ शाहरुख खान और ऐश्‍वर्या राय को जानती थीं.’

उन्‍होंने कहा कि, वे बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं लेकिन उन्‍हें कभी नहीं लगा था कि वे कभी हिंदी फिल्‍मों की अभिनेत्री बन पायेंगी क्‍योंकि उनकी हिंदी अच्‍छी नहीं है. उन्‍होंने यह भी बताया कि अक्‍टूबर का चुनाव उन्‍होंने फिल्‍म की अच्‍छी टीम को देखते हुए किया था. इसके बाद बनिता ने इस फिल्‍म के लिए हिंदी सीखी. फिल्‍म में बनिता की एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है.

बता दें कि ‘अक्‍टूबर’ डैन और शिउली के प्‍यार की कहानी है. क्रिटिक्‍स से फिल्‍म का खूब तारीफ मिली हैं. हालांकि फिल्‍म को पहले दिन दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्‍म ने रिलीज के पहल दिन 5.04 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्‍म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola