जब किसिंग सीन करते वक्त आधी बोतल शराब पी गईं राखी सावंत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2018 12:41 PM
ड्रामा क्वीन राखी सावंत एकबार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वे अपने किसी विवादास्पद बयान या बोल्ड फोटोज़ को लेकर नहीं बल्कि एक सीन को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में राखी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें ऑनस्क्रीन किस करने में दिक्कत आ रही थी. राखी अपनी आनेवाली फिल्म की […]
ड्रामा क्वीन राखी सावंत एकबार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वे अपने किसी विवादास्पद बयान या बोल्ड फोटोज़ को लेकर नहीं बल्कि एक सीन को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में राखी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें ऑनस्क्रीन किस करने में दिक्कत आ रही थी. राखी अपनी आनेवाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसमें वे मेन लीड रोल में हैं. शूटिंग का अनुभव शेयर करते हुए राखी ने कहा कि किस सीन करते वक्त मैं असहज हो गई थी और मुझे मीका सिंह की याद आ गई थी.
राखी को किसिंग सीन फिल्माते हुए 55 रीटेक्स देने पड़े थे. उन्होंने TellyChakkar से बात करते हुए कहा,’ बार-बार सीन करते वक्त मैं मीका सिंह को याद कर रही थी. वो घटना मेरे दिमाग में आ रही थी. मैं डर गई थी. ऐसा लग रहा था कि कोई मुझे मजबूर कर रहा है. मुझे ऐसा लग ही नहीं रहा था कि मैं कैमरा के सामने एक्टिंग कर रही थी. मुझे लग रहा था कि वो सबकुछ फिर मेरे साथ हो रहा है.’
अपने पहले किसिंग सीन के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा,’ इस सीन को शूटिंग करते वक्त मैं टेंशन में थी. मैंने यह पहले कभी नहीं किया था. मैं असहज थी. मुझे ब्लैक लेबल की आधी बोतल पीनी पड़ी थी.’
फिल्म में एक ड्रक एडिक्ट का किरदार निभा रहीं राखी ने कहा उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि फिल्म में किसिंग सीन भी है. यह कैरेक्टर की डिमांड थी. जब मैंने यह सीन करने से इनकार किया तो उन्होंने कहा कि हम सीखा देंगे.
बता दें कि साल 2007 में राखी सांवत के बर्थडे के मौके पर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने जबरदस्ती राखी के साथ लिपलॉक किया था. इस मामले ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं और बात पुलिस तक पहुंच गई थी. लगता है कि राखी उस समय को अब तक भूली नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










