सलमान ने किया यूलिया के गाने का प्रमोशन, यूजर्स ने कहा- अब ढिचैंक पूजा...

Updated at : 15 Jan 2018 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान ने किया यूलिया के गाने का प्रमोशन, यूजर्स ने कहा- अब ढिचैंक पूजा...

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियां में हैं. लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनकी खास गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर हैं. दरअसल हाल ही में सलमान ने यूलिया के एक गाने को प्रमोशन करते हुए ट्वीट किया था. लेकिन ट्विटर यूजर्स को दबंग खान का इस गाने को प्रमोट करना कुछ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियां में हैं. लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनकी खास गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर हैं. दरअसल हाल ही में सलमान ने यूलिया के एक गाने को प्रमोशन करते हुए ट्वीट किया था. लेकिन ट्विटर यूजर्स को दबंग खान का इस गाने को प्रमोट करना कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्‍होंने यूलिया को ट्रोल कर दिया.

एक यूजर ने लिखा,’ यूलिया प्‍लीज आप सिगिंग छोड़ दो, हम पर रहम करो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ यूलिया को ऐसे ही गाने दो, रेस-3 में मत लेना ऑडियंस थियेटर छोड़कर बाहर निकल जायेगी.’ एक यूजर ने तो सलमान को फ्लॉप लोगों से दूर रहने की हिदायत तक दे डाली.

एक और यूजर ने लिखा, ‘अब ढिंचैक पूजा और ताहिर शाह के लिए थोड़ा कॉम्पिटीशन है.’ वैसे जिन लोगों ने यूलिया की आवाज नहीं सुनी है वे कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन यूलिया अच्‍छा गा लेती हैं. यूलिया ने अपनी कपिल शर्मा के शो में अपने सिगिंग का जादू दिखाया था. इस मंच पर उन्‍होंने ‘लग जा गले…’ गाया था. यहां वे हिमेश रेशमिया संग अपने एक गाने के प्रमोशन के लिए आईं थीं.

https://twitter.com/HudHud_Dabangg/status/952148939121152001?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/BadassSalmaniac/status/952147710534041600?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola