Golden Globes 2018: भारतीय मूल के अंसारी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ब्राउन ने रचा इतिहास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2018 11:44 AM
लॉस एंजिलिस: भारतीय मूल के अभिनेता अजीज अंसारी को म्यूजिकलाकॉमेडी श्रेणी में टेलीविजन सीरिज ‘द मास्टर ऑफ नन’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. अभिनेता का यह पहला गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार है. अंसारी इसी शो के लिए इसी श्रेणी में वर्ष 2016 में भी नामित हुए थे […]
लॉस एंजिलिस: भारतीय मूल के अभिनेता अजीज अंसारी को म्यूजिकलाकॉमेडी श्रेणी में टेलीविजन सीरिज ‘द मास्टर ऑफ नन’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. अभिनेता का यह पहला गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार है. अंसारी इसी शो के लिए इसी श्रेणी में वर्ष 2016 में भी नामित हुए थे लेकिन उस समय वह पुरस्कार जीत पाने में असफल रहे थे. इस दौरान अभिनेता ने अपने माता-पिता का लगातार उनका साथ देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया.
अभिनेत्री निकोल किडमैन को बिग लिट्ल लाइस में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया. इस मौके पर यौन उत्पीडन के मामलों के चलते पिछले दिनों चर्चा में रहे हॉलीवुड पर परोक्ष रुप से बात करते हुए निकोल ने कहा कि सही तरह की काहानियां बयां करना जरुरी है.
शो में निकोल एक शिक्षित, समृद्ध महिला के किरदार में है जो एक अपमानजनक शादी का शिकार हो जाती हैं. दूसरी ओर, एलिजाबेथ मोस ने अपनी जीत का सिलसिला यहां भी जारी रखते हुए द हैंडमेड्स टेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ड्रामा टीवी श्रेणी में पुरस्कार जीता. पिछले साल अभिनेत्री ने अपनी जबरदस्त अदाकारी के लिए एमी अवार्ड भी अपने नाम किया था.
लेडी बर्ड के लिए अभिनेत्री साइओर्स रोनन को म्यूजिकलाकॉमेडी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. लेडी बर्ड को बेस्ट मोशन पिक्चर्स पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. दो पुरस्कार मिलने से इस साल मार्च में होने वाले ऑस्कर पुरस्कारों में फिल्म की स्थिति मजबूत हो गई है.
निर्देशक गुइलेरमो डेल तोरो को गोल्डन ग्लोब्स के अपने पहले ही नामंकन में जीत हासिल हुई. उन्हें द शेप ऑफ वॉटर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया. इस श्रेणी में यह उनका पहला नामंकन था. इनकी इस जीत के साथ इस फिल्म के ऑस्कर पुरस्कार में जीत हासिल करने की उम्मीदें भी बड गई हैं. भाषा
पुरस्कार जीत स्टर्लिंग के. ब्राउन ने रचा इतिहास
गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार में टीवी सीरिज ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम करने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी स्टर्लिंग के. ब्राउन ने इतिहास रच दिया है. एनबीसी के दिस इज अस में निभाई रैनडन पिर्यसन की भूमिका के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया. पुरस्कार स्वीकार करते हुए उन्होंने इस सीरिज के निर्मता डैन फोगेलमन का ऐसा शानदार किरदार लिखने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपनी पत्नी, बच्चों और सहपाठियों का भी शुक्रिया किया. इससे पहले एमी पुरस्कार में जीत हासिल कर भी उन्होंने इतिहास रचा था. वर्ष 1988 के बाद ड्रामा सीरिज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले वह पहले अभिनेता थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










