25 जनवरी को ही रिलीज होगी अक्षय कुमार की ''पैडमैन''

मुंबई: फिल्म ‘पैडमैन’ के निर्माताओं का कहना है कि फिल्म अपनी तय तारीख 25 जनवरी को ही रिलीज होगी और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. फिल्म जगत में यह चर्चा है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती 25 जनवरी को रिलीज होगी और उसी दिन अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘पैडमैन’ भी रिलीज होगी. हालांकि, […]
मुंबई: फिल्म ‘पैडमैन’ के निर्माताओं का कहना है कि फिल्म अपनी तय तारीख 25 जनवरी को ही रिलीज होगी और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. फिल्म जगत में यह चर्चा है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती 25 जनवरी को रिलीज होगी और उसी दिन अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘पैडमैन’ भी रिलीज होगी. हालांकि, निर्माताओं ने कहा कि उन्हें पद्मावती की रिलीज, या इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर संभावित टक्कर के बारे में कोई अंदाजा नहीं है.
अक्षय ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, ‘फिल्मों की टक्कर के बारे में जो कुछ हो रहा है उसका मुझे कतई अंदाजा नहीं है… मुझे इसके बारे में कोई अनुमान नहीं है. हमने इस बारे में सुना जरुर है, हालांकि हम सभी यह जानते हैं कि पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज हो रही है.’
‘पैडमैन’ की निर्माताओं में शामिल प्रेरणा अरोडा ने बताया,’ पद्मावती बेहद अहम फिल्म है. यह बेहद खूबसूरत फिल्म है और इसे जल्द रिलीज होना चाहिए. मैं भी इसे देखने की आशा करती हूं. इसकी रिलीज की तारीख पर फैसला करना वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस के ऊपर है.
यह पूछे जाने पर कि क्या ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित बडे बजट की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर संभावित टक्कर के अंदेशे से वे पैडमैन की रिलीज की तारीख आगे बढायेंगे, इस पर प्रेरणा ने कहा, हमलोग 25 जनवरी को ही आ रहे हैं. कुछ खबरों के मुताबिक पद्मावती नौ फरवरी को रिलीज हो सकती है.
अनुष्का शर्मा की अगली होम प्रोडक्शन फिल्म परी और कार्तिक आर्यन अभिनीत निर्देशक लव रंजन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ भी नौ फरवरी को ही रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




