ePaper

अप्रैल में ब्‍वॉयफ्रेंड संग शादी कर सकती हैं सोनम कपूर!

Updated at : 05 Jan 2018 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल में ब्‍वॉयफ्रेंड संग शादी कर सकती हैं सोनम कपूर!

अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी. अनुष्‍का की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी और पॉपुलर वेडिंग बन गई. लेकिन इसी बीच इंडस्‍ट्री से एक और अभिनेत्री की शादी की खबरें आ रही है. हम बात कर रहे हैं कपूर खानदान की बेटी और अपने पापा की लाडली सोनम कपूर की. […]

विज्ञापन

अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी. अनुष्‍का की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी और पॉपुलर वेडिंग बन गई. लेकिन इसी बीच इंडस्‍ट्री से एक और अभिनेत्री की शादी की खबरें आ रही है. हम बात कर रहे हैं कपूर खानदान की बेटी और अपने पापा की लाडली सोनम कपूर की. खबरें हैं कि सोनम ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग इसी साल अप्रैल में शादी कर सकती हैं. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनम और आनंद अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. खबर के अनुसार यह एक सिंपल वेडिंग होगी, जिसमें केवल खास मेहमानों को ही बुलाया जायेगा. सोनम और आनंद पिछले 3 सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

‘झक्कास’ अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर बिजी है. लेकिन इसी बीच खबरें हैं कि अब सोनम, आनंद संग अप्रैल में सात फेरे ले सकती हैं. दोनों को कई बार एकसाथ स्‍पॉट किया गया हैं. वहीं आनंद आहूजा भी कई खास मौकों पर कपूर फैमिली के साथ देखे गये हैं.

कहा तो यह भी जा रहा है कि 2018 में सोनम को मिलाकर कपूर फैमिली में 2 शादियां होंगी. उनके कज़िन मोहित मारवाह भी फरवरी महीने में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला संग दुबई में शादी करने वाले हैं. कहा जा रहा है कि सोनम की शादी के लिए जोधपुर की लोकेशन भी बुक करा दी गई है. आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनसमैन हैं. यहीं पर शादी की रस्‍में होगी.

हाल ही में सोनम और आनंद का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों एकदूसरे का हाथ थाम थिरकते नजर आये थे. इसे अलावा भी दोनों की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. बता दें कि आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं और उन्‍होंने व्‍हार्टन बिजनेस स्कूल (US) से पढ़ाई की है. Bhane सोनम का भी फेवरेट ब्रांड है और कई मौकों पर उन्‍हें Bhane के डिजाइन किये हुए कपड़े पहने देखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola