ePaper

OMG! एक मिनट के 1 करोड़ रुपये लेंगी प्रियंका चोपड़ा

Updated at : 16 Dec 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
OMG! एक मिनट के 1 करोड़ रुपये लेंगी प्रियंका चोपड़ा

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन वे इस बार अपने किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी फीस को लेकर चर्चा में हैं. वैसे जब से वे इंटरनेशनल स्‍टार बनीं है उनकी फीस आसमान छू रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका को 19 दिसंबर को होनेवाले जी सिने […]

विज्ञापन

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन वे इस बार अपने किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी फीस को लेकर चर्चा में हैं. वैसे जब से वे इंटरनेशनल स्‍टार बनीं है उनकी फीस आसमान छू रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका को 19 दिसंबर को होनेवाले जी सिने अवार्ड में परफॉर्म करने के लिए अप्रोच किया है, लेकिन प्रियंका की फीस सुनने के बाद आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अवार्ड शो में प्रियंका को करीब 5 मिनट की परफॉमेंस देनी है, जिसके लिए उन्‍होंने ऑर्गनाइजर्स से 4-5 करोड़ फीस की मांग की है. ऐसे में जहां कई बड़े-बड़े स्‍टार्स एक पूरी फिल्‍म की फीस करोड़ में लेते हैं वहीं प्रियंका ने 1 मिनट की फीस एक करोड़ रुपये चार्ज की है.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रियंका को किसी अवार्ड फंक्‍शन में परफॉर्म करने के लिए अप्रोच किया गया है. इससे पहले भी प्रियंका ने कई अवार्ड शो जबरदस्‍त धमाल मचाया है. हालांकि अब ऐसा बताया जा रहा है कि इससे पहले कुछ ऑर्गनाइजर्स शो में प्रियंका की परफॉरमेंस को लेकर काफी उत्‍साहित थे, लेकिन प्रियंका की इतनी मोटी फीस सुनने के बाद उन्‍होंने इस प्‍लान को ठंडे बस्‍ते में डाल दिया है.

बता दें कि प्रियंका इनदिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स को लेकर न्‍यूयॉर्क में हैं. वहीं मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने कहा है कि, प्रियंका को हर कोई अवार्ड्स में देखना पसंद करता है. इस कड़ी में जी ने उनसे डील कर ली थी. वे जल्‍द ही वीकेंड पर भारत आकर अपनी रिहर्सल करेंगी.’ बता दें कि शाहिद कपूर और जैकलीन भी जबरदस्त धमाल करते नजर आने वाले हैं.

प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स की बात करें तो ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के बाद वे किसी और हिंदी फिल्‍म में नजर नहीं आई है. पिछले दिनों खबरें थी कि उन्‍होंने कई हिंदी फिल्‍में साइन की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola