जायरा वसीम छेड़छाड़ मामला: बोली कंगना रनौत - मैं होती तो उसका पैर तोड़ देती...

मुंबई: विमान यात्रा के दौरान छेड़छाड़ होने का आरोप लगाने के बाद अभिनेत्री जायरा वसीम को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा निशाना बनाये जाने की आलोचना करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि लोगों को उसपर टीका-टिप्पणी करने से बाज आना चाहिये. दंगल फिल्म की अभिनेत्री का समर्थन करते हुए कंगना ने यह […]
मुंबई: विमान यात्रा के दौरान छेड़छाड़ होने का आरोप लगाने के बाद अभिनेत्री जायरा वसीम को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा निशाना बनाये जाने की आलोचना करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि लोगों को उसपर टीका-टिप्पणी करने से बाज आना चाहिये. दंगल फिल्म की अभिनेत्री का समर्थन करते हुए कंगना ने यह भी कहा कि,’ मेरे लिए तो यह बहुत ही अपमानजनक होता. मैं होती तो उसका पैर तोड़ देती.’
17 वर्षीया अभिनेत्री जायरा ने आरोप लगाया था कि शनिवार की रात को दिल्ली से मुंबई जाने के दौरान विमान में उसके साथ छेडखानी हुई थी. उसने बाद में लाइव वीडियो के मार्फत अपना अनुभव बताया था. उसने बताया था कि वह जब दिल्ली से मुंबई जा रही थी तब पीछे से एक अन्य यात्री ने अपना पैर उसके आर्मरेस्ट पर रख दिया था.
यहां भी पढ़ें: जायरा वसीम छेड़छाड मामला: उलटा चोर कोतवाल को डांटे…
जायरा की उसकी प्रतिक्रिया के समय को लेकर आलोचना की गयी है. कई लोगों ने विमान में ही जोरदार विरोध नहीं करने पर उस पर सवाल उठाया है. कई अन्य ने इसे प्रचार का हथकंडा बताया है. जायरा ने विमान से उतरने के बाद इस घटना के बारे में बताया था. आलोचना पर प्रहार करते हुए और जायरा की प्रशंसा करते हुए कंगना ने कहा कि उल्टी सलाह दिये जाने के बाद भी अपनी आपबीती के बारे में बताना उसका साहस है.
उन्होंने कहा, अभिनेत्री ने उडान में जिस उत्पीडन का सामना किया था, उसके बारे में उसने बताया, इस पर उसे निशाना बनाया जा रहा है. यह बहुत परेशान करने वाली बात है. कंगना कल रात यहां एक कार्यक्रम में बोल रही थीं. उन्होंने कहा, कई लोग कह रहे हैं कि उसने बस यूं ही आर्मरेस्ट पर पैर रख दिया और झपकी ले रहा था. मेरे लिए तो यह बहुत ही अपमानजनक होता. मैं (होती तो)उसका पैर तोड देती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




