बेहद खास है विराट-अनुष्का का रिसेप्शन कार्ड, सोशल मीडिया पर हुआ VIRAL
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2017 2:14 PM
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के 4 साल के प्यार को आखिर मंजिल मिल ही गयी. इस कपल के उनके इंडिया लौटने का इंतजार कर रहे है. बुधवार रात को अनुष्का के पेरेंट्स और बड़े भाई को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. लेकिन विराट-अनुष्का के स्वदेश लौटने के समय का खुलासा नहीं किया है. लेकिन […]
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के 4 साल के प्यार को आखिर मंजिल मिल ही गयी. इस कपल के उनके इंडिया लौटने का इंतजार कर रहे है. बुधवार रात को अनुष्का के पेरेंट्स और बड़े भाई को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. लेकिन विराट-अनुष्का के स्वदेश लौटने के समय का खुलासा नहीं किया है. लेकिन इससे पहले फिलहाल दोनों के रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
विराट-अनुष्का की शादी से तो भारत से दूर इटली में हुई, लेकिन जल्द ही दोनों दिल्ली और मुंबई में शादी की पार्टी देनेवाले हैं. 26 दिसंबर को ये कपल मुंबई में क्रिकेट जगत और फिल्मी दुनिया की हस्तियों को एक ग्रैंड पार्टी देनेवाले हैं, जिसका कार्ड फिल्ममेकर महेश भट्ट को मिला है. उन्होंने इसे शेयर करते हुए इस कपल को शादी की शुभकामनायें दी है.
They made it ! Our heartiest congratulations to Anushka & Virat. We pray that this love story goes on forever and ever. Amen !@imVkohli @anushkasharma pic.twitter.com/dk9sqm4WgU
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) December 13, 2017
क्रीम कलर के इस कार्ड में सुनहरे रंग में अनुष्का-विराट का नाम लिखा है. इसमें फूलों की सजावट की गई है. इस कार्ड की एक और खास बात है कि इसमें तुलसी का पौधा लगा है जो इस कार्ड की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है.
कार्ड पूरी तरह से ‘इको फ्रेंडली’ तरीके से डिजाइन किया गया है. इस बात को तो सभी जानते ही हैं कि विराट और अनुष्का को पेड़-पौधों से बेहद लगाव है. श्रीलंका दौरे के दौरन दोनों को एकसाथ पौधा लगाते देखा गया था. हरकोई वेडिंग कार्ड को ड्राई फ्रूट्स, सोने-चांदी के सिक्के और कई चीजों से सजाते हैं. लेकिन प्रकृति से प्यार करनेवाले अनुष्का और विराट ने रिसेप्शन के कार्ड को पूरी तरह इको फ्रेंडली बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










