54 साल के अभिनेता-लेखक नीरज वोरा का निधन, एक साल से कोमा में थे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2017 9:34 AM

विज्ञापन

मुंबई: ‘सत्या’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘दौड़’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और निर्देशक नीरज वोरा का आज निधन हो गया. वोरा एक साल से कोमा में थे. वह 54 वर्ष के थे. अभिनेता के जुडे सूत्रों ने वोरा का आज तडके एक अस्पताल में निधन होने की पुष्टि की. […]

विज्ञापन

मुंबई: ‘सत्या’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘दौड़’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और निर्देशक नीरज वोरा का आज निधन हो गया. वोरा एक साल से कोमा में थे. वह 54 वर्ष के थे. अभिनेता के जुडे सूत्रों ने वोरा का आज तडके एक अस्पताल में निधन होने की पुष्टि की. ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ समेत कई फिल्मों में वोरा के साथ काम करने वाले अभिनेता परेश रावल ने भी उनके निधन की पुष्टि की है.

वोरा मस्तिष्क आघात के बाद दिल का दौरा पडने के कारण कोमा में चले गए थे. उसके बाद वह अक्तूबर 2016 से निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर में थे. नाडियाडवाला उन्हें अपने घर ले गए थे और उन्होंने एक कमरे को अस्थायी आईसीयू में परिवर्तित कर दिया था.

वोरा का स्वास्थ्य कल रात बिगड गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया. दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. लेखक के तौर पर वोरा ने 80 के दशक के अंत में टीवी कार्यक्रमों में काम करना शुरू किया था. इन कार्यक्रमों में सुपरस्टार शाहरख अभिनीत सर्कस शामिल है.

उन्होंने फिल्मकार केतन मेहता की फिल्म होली से अपने अभिनय करियर की शुरआत की. इस फिल्म में आमिर खान ने भी काम किया था.

उन्होंने ‘रंगीला’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘दौड़’ और ‘विरासत’ में भी काम किया. उन्होंने ‘रंगीला’ के लिए संवाद भी लिखे थे. अभिनेता के रुप में उनकी आखिरी फिल्म अनिल कपूर अभिनीत ‘वेलकम बैक’ थी. यह फिल्म वर्ष 2015 में रिलीज हुई थी. कोमा में जाने से पहले वोरा ‘हेरा फेरी’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म पर काम कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola