ePaper

अब हुई ना रियल ''रब ने बना दी जोड़ी...'', सितारों ने ऐसे दी विराट-अनुष्‍का को बधाई

Updated at : 12 Dec 2017 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
अब हुई ना रियल ''रब ने बना दी जोड़ी...'', सितारों ने ऐसे दी विराट-अनुष्‍का को बधाई

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार शाहरुख खान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को उनके विवाह पर शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की है. अनुष्का और विराट ने सोमवार इटली के एक रिसॉर्ट में परिजनों और निकटतम मित्रों के बीच निजी समारोह में विवाह के बंधन […]

विज्ञापन

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार शाहरुख खान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को उनके विवाह पर शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की है. अनुष्का और विराट ने सोमवार इटली के एक रिसॉर्ट में परिजनों और निकटतम मित्रों के बीच निजी समारोह में विवाह के बंधन में बंध गये. अमिताभ ने नवदंपति को चिरस्थायी साथ की शुभकामना दी है.

उन्होंने ट्वीट किया है,’ अनुष्का और विराट, इस पवित्र दिन पर प्रेम और शुभकामनाएं….हमेशा साथ रहें.’ वहीं अनुष्का की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में उनके अभिनेता शाहरुख खान ने बडे फिल्मी अंदाज में नये जोडे को शादी की शुभकामना दी है. अनुष्का की पहली फिल्म 12 दिसंबर, 2008 को रिलीज हुई थी.

शाहरुख ने लिखा है, ‘अब ये हुई ना रियल रब ने बना दी जोडी. अनुष्का शर्मा और विरोट कोहली दोनों को मेरा प्रेम. ईश्वर आपको खुशियां दे, स्वस्थ रखे.’ अनुष्का ने शाहरुख के साथ ‘जब तक है जान’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ में भी काम किया है. अनुष्‍का ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से ही बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में उनकी अदाकारी को बेहद पसंद किया गया था.

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा है, नव दंपति विराट और अनुष्का को बधाई और शुभकामनाएं. आप दोनों की जोडी बहुत सुन्दर लगती है.

टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा ने लिखा है, आप दोनों को बधाई. आप बहुत प्यारे और खुश लग रहे हैं. आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें.

अनुष्का और विराट ने विवाह समारोह की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, आज हम दोनों ने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंधने का वादा किया. हमें आपके साथ यह सूचना साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है.

‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का के साथ काम कर चुके करण जौहर ने ट्वीट किया है, अनुष्का और विराट को बहुत बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार. बहुत सुन्दर जोडी, मैं उनको और उनके परिजनों के सुखद भविष्य की कामना करता हूं.

‘बदमाश कंपनी’ में अनुष्का के सह-अभिनेता रहे शाहिद कपूर ने ट्वीट किया है, ‘बहुत सुन्दर. दोनों परिवारों को बहुत बहुत बधाई.’

काजोल ने लिखा है, ‘विराट और अनुष्का बेस्ट ऑफ लक. बहरहाल, आप दोनों के अपने-अपने नाम ‘विरुष्का’ से ज्यादा अच्छे हैं. शुभकामनाएं… मुझे विश्वास है कि आपकी जोडी कमाल की रहेगी.’

प्रियंका चोपडा ने लिखा है, ‘अनुष्का और विराट बहुत बहुत बधाई. आपका मिलना किसी परी कथा जैसा है. आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिलें. बहुत सारा प्यार.’

सोनम कपूर का कहना है,’ बधाई. आप दोनों की जोडी कमाल की है.

वहीं रितेश देशमुख ने लिखा है, अब से विराट घर में हमेशा खुशी-खुशी वाइस कैप्टन रहेगा. नई कप्तान अनुष्का जिंदाबाद. आप दोनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं.

अभिनेत्री श्रीदेवी, अभिनेता वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी नये जोडे को विवाह की शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola