एजाज का नया गाना ''दे गोली...'' रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2017 11:00 AM
मुंबई: अभिनेता एजाज खान अब सिंगर के रूप में आपके सामने आ गये हैं. जी म्यूजिक ने एजाज का एक गाना रिलीज किया है. जिसमें न सिर्फ एजाज की आवाज है बल्कि इस गाने को लिखा भी उन्होंने है. एजाज कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनायी […]
मुंबई: अभिनेता एजाज खान अब सिंगर के रूप में आपके सामने आ गये हैं. जी म्यूजिक ने एजाज का एक गाना रिलीज किया है. जिसमें न सिर्फ एजाज की आवाज है बल्कि इस गाने को लिखा भी उन्होंने है. एजाज कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनायी जब वह रियालिटी शो बिग बॉस में शामिल हुए. वहां उनकी शायरी और बिंदास अंदाजा दर्शकों को खूब पसंद आया.
एक नंबर उनके नाम के साथ जुड़ गया. मुंबई की लोकल भाषा में उनकी आवाज दर्शकों को हंसाने के लिए काफी है. अब इसी अंदाज में उनका गाना रिलीज हुआ है गोली दे.. इस गाने को एजाज ने ही लिखा है और गाया है. इस गाने को संगीत दिया है आशिफ पंजवानी ने उन्होंने कहा, यह बिल्कुल अलग गाना है. इस तरह का गाना पहले फिल्माया नहीं गाया. इसके बोल अलग है. गाने को बोल शानदार है जो तुरंत लोगों की जुबां पर चढ़ जायेगा. इसका वीडियो भी शानदार तरीके से फिल्माया गया है. इस गाने में डॉन के मूड को दिखाने की कोशिश की गयी है.
एजाज सिर्फ अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि अपने बयान के कारण भी खूब चर्चा में रहते हैं. हाल में ही गौ हत्या को लेकर विवाद में उन्होंने विदेशी कंपनी हार्ले डेविडसन को घसीट लिया था. उन्होंने एक बेल्ट दिखाते हुए कहा था कि इसमें गाय के चमड़े का इस्तेमाल हुआ है. अगर सरकार में दम है तो इसे बंद करा के दिखाये. इस बयान के बाद एजाज सुर्खियों में रहे. कई राजनीतिक मामलों में एजाज खुलकर अपनी राय देते हैं. उन्होंने एक संगठन भी बना रखा है जिसे नाम दिया है अल्लाह के बंदे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










