बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा है एशिया की सबसे सेक्सी लेडी

लंदन : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा को ब्रिटेन में एक सालाना चुनाव में एशिया की सबसे सेक्सी लेडी माना गया है. लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई द्वारा कराये गये 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन चुनाव में क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपडा शीर्ष पर हैं. उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल […]
लंदन : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा को ब्रिटेन में एक सालाना चुनाव में एशिया की सबसे सेक्सी लेडी माना गया है. लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई द्वारा कराये गये 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन चुनाव में क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपडा शीर्ष पर हैं. उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया है.
दीपिका पादुकोणको साल 2016 में यह टाइटल मिला था. अभिनेत्री ने इस ऑनलाइन चुनाव में उनके लिए वोट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, मैं इसका क्रेडिट नहीं ले सकती हूं. इसका क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है. उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए आभारी हूं और आगे इसको बनाये रखना महत्वपूर्ण है.
ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर और 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन के संस्थापक असजाद नजीर ने चोपडा को सुंदर, दिमाग वाली, बहादुर और अच्छी दिल वाली महिला का मिश्रण बताया है. भारत की छोटे पर्दे की स्टार निया शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं. निया ने कहा है कि अब वह चोपडा जैसी ऊंचाई तक पहुंचने का साहस कर सकती हैं.
इस सूची में दीपिक पादुकोण तीसरे स्थान, आलिया भट्ट चौथे स्थान और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान पांचवें स्थान पर हैं. वहीं इस सूची में कैटरीना कैफ का स्थान सातवां और श्रद्धा कपूर का स्थान आठवां है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




