ePaper

VIRAL VIDEO: मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर से क्‍या कह रही हैं ''मिस यूनिवर्स'' सुष्मिता सेन?

Updated at : 01 Dec 2017 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
VIRAL VIDEO: मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर से क्‍या कह रही हैं ''मिस यूनिवर्स'' सुष्मिता सेन?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, हाल ही में मिस वर्ल्‍ड बनीं मानुषी छिल्‍लर संग फ्लाइट में बात करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दो ब्‍यूटी क्‍वींस एकदूसरे की कंपनी इंज्‍वॉय करती नजर आ रही है. वीडियो में आप देख सकते है कि […]

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, हाल ही में मिस वर्ल्‍ड बनीं मानुषी छिल्‍लर संग फ्लाइट में बात करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दो ब्‍यूटी क्‍वींस एकदूसरे की कंपनी इंज्‍वॉय करती नजर आ रही है. वीडियो में आप देख सकते है कि सुष्मिता, मानुषी को सलाह दे रही हैं और उनका हौसला भी बढ़ा रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/Bb9tr4OFyri/

वहीं मानुषी के चेहरे पर सुष्‍मिता को लेकर जो रिस्‍पेक्‍ट है, वो साफ नजर आ रहा है. साल 1954 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकीं सुष्मिता सेन ने 20 साल की मानुषी छिल्‍लर को उसकी जीत पर ट्वीट कर बधाई दी थी. उन्‍होंने मानुषी को मिस वर्ल्‍ड बनने की बधाई अपने ही अंदाज में दी थी.

उन्‍होंने लिखा था,’ मानुषी तुमने मेरा जन्‍मदिन यादगार बना दिया. भारत तुम पर गर्व करता है. तुम वास्‍तव में महान बनने, मिस वर्ल्‍ड 2017 को कब्‍जे में करने के लिए जन्‍मीं हो. मुझे तुम्‍हारी स्‍माइल याद है. इसलिये मैं यह देखकर खुश हूं कि अपनी यात्रा दुनियां को इंस्‍पायर करने के लिए चुनी है.

हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये कब ली गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola