अपनी को-स्टार इशिता दत्ता की शादी में शामिल नहीं हुए कपिल शर्मा, जानें क्यों ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2017 3:42 PM
अभिनेत्री इशिता दत्ता एक्टर वत्सल सेठ संग शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी शादी में करीबी रिश्तेदार के अलावा बॉलीवुड ‘सिंघम’ अजय देवगन, उनकी पत्नी काजोल, बॉबी देओल और टॉलीवुड के कई कलाकार शमिल हुए. लेकिन इस बीच यह भी खबरें आई कि .कॉमेडियन कपिल शर्मा इस शादी में कहीं नजर नहीं आये. […]
अभिनेत्री इशिता दत्ता एक्टर वत्सल सेठ संग शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी शादी में करीबी रिश्तेदार के अलावा बॉलीवुड ‘सिंघम’ अजय देवगन, उनकी पत्नी काजोल, बॉबी देओल और टॉलीवुड के कई कलाकार शमिल हुए. लेकिन इस बीच यह भी खबरें आई कि .कॉमेडियन कपिल शर्मा इस शादी में कहीं नजर नहीं आये. ऐसा इसलिये भी कि इशिता जल्द ही कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आनेवाली हैं.
‘फिरंगी’ के ट्रेलर में कपिल और इशिता के बीच एक खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली है. कपिल इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है. कहा जा रहा था कि वो अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं ऐसे में उन्होंने अपनी कोस्टार कर शादी में शामिल होना जरूरी नहीं समझा. लेकिन अब कपिल ने शादी में शामिल न हो पाने की वजह का खुलासा किया है.
कपिल ने पिंकविला से बातचीत में कहा,’ मुझे शादी के प्लानिंग के बारे में कुछ दिन पहले ही पता चला. मैं शादी में शामिल होना चाहता था, लेकिन अपने कई कमिटमेंट्स के चलते मैं अचानक प्लान नहीं कर पाया. उन्होंने शादी समारोह को बेहद प्राइवेट रखा था जिसमें करीबी रिश्तेदार और परिवारवालों को ही शामिल होना था. हालांकि मेरी शुभकामनायें उनके साथ है. मैंने इशिता को भी शादी की बधाई दी है.’
बता दें कि ‘फिरंगी’ 1 दिसंबर को रिलीज होनेवाली है. पहले यह फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होनेवाली थी, लेकिन पद्मावती की रिलीज डेट टलने के बाद ‘फिरंगी’ के निर्माताओं ने इसे 1 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










