दिलीप कुमार को हुआ हल्का निमोनिया, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2017 9:01 AM
मुंबई: मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को हल्का निमोनिया हो गया है. उनका इलाज चल रहा है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. 94 साल के दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, साब को हल्का निमोनिया हुआ है. उन्हें घर पर आराम की सलाह दी […]
मुंबई: मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को हल्का निमोनिया हो गया है. उनका इलाज चल रहा है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. 94 साल के दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, साब को हल्का निमोनिया हुआ है. उन्हें घर पर आराम की सलाह दी गई है.
अल्लाह का शुक्र है कि बाकी सारी चीजें सामान्य हैं – साब की तबीयत अब बेहतर है. कृपया अपनी प्रार्थनाओं और दुआओं में उन्हें याद रखें. दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र, फैसल फारुकी, ने यह जानकारी देने के लिए ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया. अगस्त में किडनी से जुडी तकलीफ होने के कारण दिलीप कुमार को आठ दिन तक अस्पताल में रहना पडा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










