जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आयेंगी मौनी रॉय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2017 8:32 AM
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर अपनी शानदार अभिनय से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. अभिनय की दुनिया में मौनी ने बहुत ही जल्द वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे पाने के लिए किसी को भी वर्षों लग जाते हैं. टीवी सीरियल ‘नागिन’ से मौनी ने […]
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर अपनी शानदार अभिनय से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. अभिनय की दुनिया में मौनी ने बहुत ही जल्द वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे पाने के लिए किसी को भी वर्षों लग जाते हैं. टीवी सीरियल ‘नागिन’ से मौनी ने लोगों का दिल जीता और आज तक वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, कभी अपनी खूबसूरत तस्वीरों के कारण तो कभी अपने कुछ डांस वाले वीडियो को लेकर.
इसी क्रम में मौनी का एक और वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. यह वीडियो टीवी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ का है. दरअसल, मौनी इस टीवी शो पर एक गेस्ट के रूप में नजर आईं, जहां उन्होंने एक गाना भी गाया और कई गानों पर शानदार डांस भी किए. अब मौनी का यह डांस का वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
बता दें, मौनी रॉय अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. इस फिल्म की कहानी भारत के स्वतंत्र देश के रूप में 1948 में लंदन में हुए 14वें ओलंपिक खेलों में पहला ओलंपिक मेडल जीतने के बारे में हैं. रीमा कागती निर्देशित और रितेश सिद्धवानी निर्मित यह फिल्म फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट तले बन रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘गोल्ड’ के बाद मौनी एक
और फिल्म में नजर आएंगी, जिसका नाम ‘ब्रह्मास्त्र’ है. निर्देशक अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे. इस फिल्म को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 को रिलीज किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










