ePaper

सलमान-कैटरीना के लिए इश्‍क से बढ़कर कुछ नहीं, ''स्‍वैग से स्‍वागत'' सॉन्‍ग रिलीज

Updated at : 21 Nov 2017 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान-कैटरीना के लिए इश्‍क से बढ़कर कुछ नहीं, ''स्‍वैग से स्‍वागत'' सॉन्‍ग रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ का पहला गाना ‘स्‍वैग से स्‍वागत’ गाना रिलीज हो गया. फैंस इस गाने का इंतजार पिछले एक हफ्ते से कर रहे थे. #SwagSeSwagat गाने में सलमान और कैटरीना मस्‍तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं. कैटरीना जहां अपने हॉट लुक का जलवा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ का पहला गाना ‘स्‍वैग से स्‍वागत’ गाना रिलीज हो गया. फैंस इस गाने का इंतजार पिछले एक हफ्ते से कर रहे थे. #SwagSeSwagat गाने में सलमान और कैटरीना मस्‍तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं. कैटरीना जहां अपने हॉट लुक का जलवा बिखेर रही है, वहीं सलमान अपना टशन दिखा रहे हैं.

इस गाने के म्‍यूजिक, लिरिक्‍स के साथ-साथ लोकेशन का भी खासा ध्‍यान रखा गया है. वैसे तो फिल्‍म के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि इस फिल्‍म में दर्शकों को खूबसूरत लोकेशंस देखने को मिलेंगे. सलमान-कैटरीना ने इस फिल्‍म के लिए माइनस डिग्री में शूटिंग की है.

इस गाने को विशाल ददलानी और नेहा भसीन ने गाया है. वहीं इसका म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है. गाने की लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखी है. गाने में टाइगर और जोया के डांस मूव्स भी आपको पसंद आने वाले हैं.

बता दें कि फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. रिलीज के 24 घंटे के भीतर इस ट्रेलर को 29 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे, जो अपने आप में ही रिकॉर्ड तोड़ है. साथ ही मेकर्स ने इस बात का भी दावा किया है कि ‘टाइगर जिंदा है’ के ट्रेलर व्‍यूज ने पिछले सभी फिल्मों के ट्रेलर व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola