फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं. फोर्ब्स ने प्रियंका को मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 15वें पायदान पर रखा है. वहीं फोर्ब्स की सभी श्रेणी की सूची में 97वें स्थान पर हैं. सूची में जर्मनी की चांसलर […]
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं. फोर्ब्स ने प्रियंका को मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 15वें पायदान पर रखा है. वहीं फोर्ब्स की सभी श्रेणी की सूची में 97वें स्थान पर हैं. सूची में जर्मनी की चांसलर पहले स्थान, पॉप क्वीन बियोंसे 50वें स्थान पर और टेलर स्विफ्ट 85वें स्थान पर हैं.
फोर्ब्स की सूची में एक और खास बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवाका ट्रंप ने भी फोर्ब्स की लिस्ट में 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में इंट्री की है. फोर्ब्स ने अपने बयान में प्रियंका के अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ की खूब सराहना की है.
फोर्ब्स ने लिखा, प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहुंचने वाली एक सफल महिला है. प्रियंका किसी अमेरिकन शो में काम करनेवाली पहली भारतीय महिला हैं.’ प्रियंका के किरदार को इस शो में बेहद पसंद किया गया. वे इसकी शूटिंग को लेकर लंबे समय से विदेश में रही.
प्रियंका अपनी दमदार अदाकारी के अलावा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसेडर के रूप में योगदान के लिए भी जानी जाती हैं. इसकी जानकारी वे सोशल मीडिया पर देती रहती हैं.
इसके अलावा प्रियंका फोर्ब्स की ‘सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों’ की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं. पिछले साल वे 10वें पायदान पर थीं. वहीं फोर्ब्स की जारी की गई बॉलीवुड के टॉप-10 कमाई करने वाले स्टार्स की सूची में प्रियंका 7वें स्थान पर थीं. प्रियंका को क्वांटिको के लिए दो बार पीपुल्स च्वाइस अवार्ड मिल चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




