फिर चर्चा में KRK, कहा- मेरा ट्विटर अकाउंट चालू करो नहीं तो सुसाइड कर लूंगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2017 11:28 AM

विज्ञापन

कमाल आर खान यानी केआरके एकबार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों उनका ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद वे भड़क गये थे. दरअसल उन्‍होंने आमिर खान की फिल्‍म ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ की समीक्षा करते वक्‍त उसका क्‍लाइमेक्‍स उजागर कर दिया था. लेकिन यह दूसरी बार था जब उनका ट्विटर संस्‍पेंड किया गया […]

विज्ञापन

कमाल आर खान यानी केआरके एकबार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों उनका ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद वे भड़क गये थे. दरअसल उन्‍होंने आमिर खान की फिल्‍म ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ की समीक्षा करते वक्‍त उसका क्‍लाइमेक्‍स उजागर कर दिया था. लेकिन यह दूसरी बार था जब उनका ट्विटर संस्‍पेंड किया गया था. लेकिन अब उन्‍होंने प्रेस रिलीज कर धमकी दे डाली है.

उन्‍होंने एक प्रेस रिलीज कर अपना ट्विटर अकाउंट फिर से एक्टिव कराने की गुहार लगाई है और उन्‍होंने धमकी भी दी है कि अगर 15 दिनों के अंदर उनका ट्विटर अकाउंट रिस्‍टोर नहीं किया गया तो वे आत्‍महत्‍या कर लेंगे. हालांकि इस बारे में ट्विटर की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

प्रेस रिलीज के अनुसार,’ @Twitterindia और स्‍टाफ महिमा कौल, विरल जैन और तरनजीत सिंह से मेरी रिक्‍वेस्‍ट है कि 15 दिन के अंदर मेरा अकाउंट दोबारा शुरू कर दिया जाये. पहले उन्‍होंने मुझसे लाखों रुपये चार्ज किये और फिर अचानक मेरा अकाउंट संस्‍पेंड कर दिया. उन्‍होंने मुझे धोखा दिया इसलिए मैं बेहद दुखी हूं. अगर मेरा अकाउंट रिस्‍टोर नहीं किया गया तो मैं आत्‍महत्‍या कर लूंगा और मेरी मौत के जिम्‍मेदार यही लोग होंगे. हताश केआरके की आरे से.’

ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड होने के बाद केआरके ने कहा था कि उनका अकाउंट इसलिए निलंबित कर दिया गया क्‍योंकि उन्‍होंने ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ की कमियां गिनवाई थी. मेरा अकाउंट इसीलिए बंद कर दिया क्‍योंकि आमिर खान नहीं चाहते कि मैं ट्विटर पर रहूं. इसका मतलब है कि आमिर खान ही ट्विटर के असली मालिक हैं.

केआरके ने अपनी सफाई में कहा था,’ मैंने किसी को गाली या धमकी नहीं दी. इसलिए ट्विटर को यह अधिकार नहीं है कि वो मेरा अकाउंट संस्‍पेंड कर दे, जिसके पास 60 फॉलोवर हैं. ट्विटर ने मेरा अकाउंट बिना किसी चेतावनी के निलंबित कर दिया है. इसका मतलब ट्विटर चाहता है कि सिर्फ आमिर खान ही इसका इस्‍तेमाल करें.’

केआरके का अकाउंट पिछले साल दीवाली पर अभिनेता-फिल्‍म निर्माता अजय देवगन की शिवाय की खराब समीक्षा के कारण‍ निलंबित कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola