विद्या बालन ने सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने को लेकर कहा: देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2017 8:48 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: हिंदी फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने को लेकर जारी बहस के बीच मुद्दे पर अपनी राय देते हुए कहा कि देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती. अभिनेत्री ने एक कार्यक्रम में यहां कहा, मुझे नहीं लगता कि फिल्मों से पहले राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए. आप स्कूल में नहीं हैं, जहां […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: हिंदी फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने को लेकर जारी बहस के बीच मुद्दे पर अपनी राय देते हुए कहा कि देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती.

अभिनेत्री ने एक कार्यक्रम में यहां कहा, मुझे नहीं लगता कि फिल्मों से पहले राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए. आप स्कूल में नहीं हैं, जहां आप दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से करते हैं.

उन्होंने कहा, इसलिए मेरा व्यक्तिगत रुप से मानना है कि राष्ट्रगान वहां नहीं बजाया जाना चाहिए. आप देशभक्ति थोप नहीं सकते. अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने देश से प्यार है और इसकी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं.

उन्होंने कहा, लेकिन यह सही नहीं है कि कोई मुझे यह बात बताएं. जब मैं राष्ट्रगान सुनती हूं, मैं कहीं भी रहूं, खडी हो जाती हूं.

विद्या बालन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तुम्‍हारी सुलु’ को व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में वे एक रेडियो जॉकी का किरदार निभा रही हैं. फिल्‍म काट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म 17 नवंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola