जायरा ने कहा, दंगल से कहीं अधिक प्यार सीक्रेट सुपरस्टार को मिला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2017 4:56 PM

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री जायरा वसीम को अपनी पहली फिल्म दंगल के लिए काफी सराहना मिली और राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया और उनका कहना है कि हाल ही में प्रदर्शित सीक्रेट सुपरस्टार को मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर वह ज्यादा उत्साहित है. कल अपना 17 वां जन्मदिन मनाने वाली अभिनेत्री ने कहा कि लोग आमिर […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री जायरा वसीम को अपनी पहली फिल्म दंगल के लिए काफी सराहना मिली और राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया और उनका कहना है कि हाल ही में प्रदर्शित सीक्रेट सुपरस्टार को मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर वह ज्यादा उत्साहित है. कल अपना 17 वां जन्मदिन मनाने वाली अभिनेत्री ने कहा कि लोग आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं और मेरे गृह राज्य जम्मू कश्मीर में सिनेमाघर हाउसफुल चल रहा है.

जायरा ने कहा, मुझे दंगल के मुकाबले इस फिल्म पर लोगों से अधिक वाहवाही मिली है. फिल्म के लिए लोगों ने अत्यधिक प्यार दिया है. मेरे जन्मदिन का उपहार मेरे फिल्म के लिए मिल रहा प्यार और सराहना है. मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं. वास्तव में जम्मू में सिनेमाघर हाउसफुल चल रहा है और मेरे दोस्तों को टिकट नहीं मिल रहा है. अभिनेत्री ने कहा कि इनसिया के तौर पर मेरे अभिनय को लेकर मेरे पिता से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली.

सीक्रेट सुपरस्टार की पटकथा और निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है. फिल्म में एक बच्ची की कहानी दिखायी गयी है जो गायिका बनने के लिए संघर्ष करती है. अद्वैत के लिए दर्शकों और फिल्म जगत के राजकुमार हिरानी और कबीर खान जैसे बडे शख्सियतों से तारीफ मिलना शानदार रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola