पटाखे फोड़ने में जला भी हूं : सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दीवाली से एक दिन पहले अपनी आगमी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का फर्स्टलुक जारी कर दिया. फिल्म में सलमान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. हाल ही में सलमान ने दीवाली के दिन एक घटना का जिक्र किया कि कैसे दीवाली […]
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दीवाली से एक दिन पहले अपनी आगमी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का फर्स्टलुक जारी कर दिया. फिल्म में सलमान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. हाल ही में सलमान ने दीवाली के दिन एक घटना का जिक्र किया कि कैसे दीवाली पर उनके हाथ-पैर जल गये थे.
सलमान ने बताया, जब मैं आठवीं में था, तो उस दीवाली में मेरे हाथ-पैर जल गये थे. दरअसल मैंने अपने एक हाथ में फुलझड़ी ली थी और दूसरे हाथ में बम और फुलझड़ी एक साथ जला ली. बस फुलझड़ी की एक चिंगारी बम पर गिरी और बम फूट पड़ा. हालांकि मैंने फौरन बम को फेंक दिया, मगर हाथ-पैर जल गये. तब से मैं बम से थोड़ा दूर ही रहता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










