ePaper

सोनम कपूर के मोबाइल में ताक-झांक करते दिखे अनिल कपूर, ''ब्‍वॉयफ्रेंड'' ने दिया जवाब!

Updated at : 28 Sep 2017 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
सोनम कपूर के मोबाइल में ताक-झांक करते दिखे अनिल कपूर, ''ब्‍वॉयफ्रेंड'' ने दिया जवाब!

अभिनेता अनिल कपूर अपने बच्‍चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं. वे हमेशा जानना चाहते हैं कि उनके बच्‍चे क्‍या कर रहे हैं. हाल ही में सोनम कपूर और उनके पिता अनिल कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वे बेटी के मोबाइल में झांकते नजर आ रहे हैं. […]

विज्ञापन

अभिनेता अनिल कपूर अपने बच्‍चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं. वे हमेशा जानना चाहते हैं कि उनके बच्‍चे क्‍या कर रहे हैं. हाल ही में सोनम कपूर और उनके पिता अनिल कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वे बेटी के मोबाइल में झांकते नजर आ रहे हैं. अनिल कपूर जब अपनी बेटी के फोन में ताक-झांक रहे थे तब वो ‘वॉग वूमेन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड्स में मौजूद थीं.

https://www.instagram.com/p/BZiu1hsABIm/

यह कार्यक्रम इसी वीकेंड के दौरान मुंबई में हुआ था. अनिल कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा,’ ओवर प्रोटेक्टिव पापा कैमरे में कैद हो गए. मैं अपराधी हूं.’ इस तसवीर में सोनम फोन में बिजी नजर आ रही हैं और अनिल कपूर पीछे से मोबइल में झांकते नजर आ रहे हैं. उनके इस पोस्ट पर सोनम के कथित ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा ने अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनिता और सोनम कपूर को टैग करते हुए लिखा,’ इसकी पूरी अनुमति है.’

https://www.instagram.com/p/BZgcDYGlbS0/

बता दें कि सोनम कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म में सोनम के अलावा करीना कपूर और स्‍वरा भास्‍कर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्म को सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं. इसके बाद सोनम अक्षय कुमार के साथ ‘पैडमैन’ में भी नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola