VIDEO: वरुण ने क्रिकेट के ''दादा'' सौरव गांगुली संग लगाये ठुमके...

Updated at : 20 Sep 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: वरुण ने क्रिकेट के ''दादा'' सौरव गांगुली संग लगाये ठुमके...

नयी दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘जुड़वा 2’ के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं. हाल ही में करिश्‍मा कपूर संग ठुमके लगाते नजर आये थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब हाल ही में प्रमोशन के लिए टीवी शो में पहुंचे वरुण ने फिल्‍म के गाने ‘ऊंचा […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘जुड़वा 2’ के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं. हाल ही में करिश्‍मा कपूर संग ठुमके लगाते नजर आये थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब हाल ही में प्रमोशन के लिए टीवी शो में पहुंचे वरुण ने फिल्‍म के गाने ‘ऊंचा है बिल्डिंग’ में कुछ ऐसे ठुमके लगाये कि क्रिकेट के ‘दादा’ यानी सौरव गांगुली खुद को रोक नहीं पाये. सौरव गांगुली ने भी वरुण, जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्‍नू के साथ डांस किया. यह वीडियो खुद वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

‘जुड़वा 2’ के कई गाने रिलीज हो चुके हैं जिसमें से ‘ऊंची है बिल्डिंग’ को खूब पसंद किया जा रहा है. दरअसल फिल्‍म की टीम कोलकाता पहुंची है और यहां प्रमोशन के दौरान तीनों स्‍टार कई जगह पर घूमे. वरुण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ दादा सौरव गांगुली ने ऊंची है बिल्ड‍िंग पर ताल से ताल मिलाई.’ वरुण फिल्‍म में डबल रोल में हैं और वे दोनों अभिनेत्र‍ियों संग रोमांस करते नजर आयेंगे.

https://www.instagram.com/p/BZObMZbnx95/

वरुण एक ऐसे एक्‍टर बन गये है जो अपने किरदारों के साथ लगातार एक्‍सपेरीमेंट कर रहे हैं. चाहे वो सीरीयस रोल हो या फिर कॉमेडी. उन्‍होंने अपनी डेब्‍यू फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ में एक चॉकलेटी ब्‍वॉय का नि भाकर दर्शकों का दिल जीता तो ‘बदलापुर’ में एक सीरीयस किरदार निभाकर हैरान किया.

‘बदलापुर’ के दौरान वरुण ने अपने एक बयान में बताया था कि इस फिल्‍म में काम करने के लिए उनके दोस्‍तों ने उन्‍हें मना किया था, उन्‍हें डर था कि इससे उनके फैन फ्लोविंग घट जायेगी. बावजूद इसके उन्‍होंने इस फिल्‍म में काम किया था और दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी थी.

बता दें कि ‘जुड़वा 2’ साल 1997 में आई ‘जुड़वां’ का सीक्‍वल है. ‘जुड़वां’ में सलमान खान ने डबल रोल निभाया था और उनके साथ करिश्‍मा कपूर और एक्‍ट्रेस रंभा नजर आई थीं. उस फिल्‍म का निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया था. फिल्‍म 29 सितंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola