2017 के एम्मी पुरस्कार समारोह में सफेद पोशाक में छा गईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तसवीरें

लॉस एंजिलिस: एम्मी पुरस्कार समारोह में प्रियंका चोपडा दूसरी बार रेड कॉर्पेट पर नजर आयीं. बालमैन फैशन हाउस की डिजाइन की गई सफेद फर वाली पोशाक में वह पूरे समारोह के दौरान आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. प्रियंका पिछले साल जेसन वू की डिजाइन की हुई लाल रंग की पोशाक में नजर आई थीं जिसके […]
लॉस एंजिलिस: एम्मी पुरस्कार समारोह में प्रियंका चोपडा दूसरी बार रेड कॉर्पेट पर नजर आयीं. बालमैन फैशन हाउस की डिजाइन की गई सफेद फर वाली पोशाक में वह पूरे समारोह के दौरान आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. प्रियंका पिछले साल जेसन वू की डिजाइन की हुई लाल रंग की पोशाक में नजर आई थीं जिसके बाद से वह फैशन आलोचकों की प्रशंसा सूची में शामिल हो गई थीं. इस साल सफेद रंग की फुल स्लीव्स ड्रेस पहनकर उन्होंने रेड कार्पेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ड्रेस के साथ उन्होंने गहरा मेकअप किया था.
#BTS @priyankachopra getting ready for the #Emmys… She looks absolutely gorgeous! #PCatEmmys pic.twitter.com/zJ8QlU9j9m
— Team Priyanka Chopra Jonas (@TeamPriyanka) September 17, 2017
https://www.instagram.com/p/BZKfc-7hQ-c/
पिछले साल की तुलना में इस बार उनकी ड्रेस सहजता , सौम्यता और ताकत की झलक दिखा रही थी. पोशाक में कंधे और गले वाले हिस्से पर की गई कारीगरी इसे और आकर्षक बना रही थी. ऐसे बडे कार्यक्रमों में रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपडा अक्सर सफेद पोशाक में नजर आती हैं. यह तीसरी बार है जब उन्होंने इसके लिए सफेद ड्रेस पहनी.
Because she is a ray of light… @priyankachopra in @balmain right before the #Emmys #BTS #PCatEmmys pic.twitter.com/IrsMZHPiW4
— Team Priyanka Chopra Jonas (@TeamPriyanka) September 18, 2017
.@priyankachopra and @anthonyanderson present the award for Outstanding Variety Talk Series at the #Emmys #PCatEmmys pic.twitter.com/XMuzYotLll
— Team Priyanka Chopra Jonas (@TeamPriyanka) September 18, 2017
इस समारोह में उन्होंने एंथनी एंडरसन के साथ मिलकर लॉस्ट वीक टूनाइट टॉक शो के लिए जॉन एलिवर को अवार्ड दिया। प्रियंका बहुत जल्द क्वांटिको के तीसरे सीजन का फिल्मांकन शुरु करने वाली हैं. इसके अलावा वह दो और हॉलीवुड फिल्मों – ए किड लाइक जैक और इजन्ट इट रोमांटिक में भी नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




