जांबाज होने के साथ-साथ रोमांटिक भी थे अर्जन सिंह, भांजी मंदिरा बेदी ने किया खुलासा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2017 4:06 PM

विज्ञापन

भारतीय सेना के जांबाज सेनानी मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया था. देशभर की तमाम हस्तियां उन्‍हें श्रद्धाजंलि दे रही हैं. वहीं अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये हैं. अर्जन सिंह, मंदिरा बेदी के मौसा लगते थे. रविवार को वे उन्‍हें श्रद्धाजंलि देने दिल्‍ली पहुंची थी […]

विज्ञापन

भारतीय सेना के जांबाज सेनानी मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया था. देशभर की तमाम हस्तियां उन्‍हें श्रद्धाजंलि दे रही हैं. वहीं अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये हैं. अर्जन सिंह, मंदिरा बेदी के मौसा लगते थे. रविवार को वे उन्‍हें श्रद्धाजंलि देने दिल्‍ली पहुंची थी जहां उन्‍होंने उनसे जुड़ी कई बातें शेयर की. अपने मौसा और मौसी के बारे में मंदिरा ने एक खूबसूरत बात बताई कि ‘एक भी ऐसा दिन नहीं होता था, जब मौसा जी मौसी को आई लव यू न कहते हों.’

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स से बात करते हुए मंदिरा ने बताया, जब भी वह एक दिन से ज्‍यादा दिन के लिए दिल्‍ली आती थीं तो वे मौसा अर्जन सिंह से जरूर मिलती थी. मंदिरा ने बताया कि 98 वर्ष की उम्र में भी वे काफी सक्रिय थे. उनसे जो भी मिलने आता था उनसे वे खड़े होकर मिलते थे और उन्‍हें दरवाजे तक छोड़ने के लिए खुद भी बाहर जाते थे. अर्जन सिंह को दूसरों लोगों के बारे में जानने में काफी अच्‍छा लगता था. मंदिरा जब भी उनसे मिलने जाती थी वे उनके बारे में जरूर पूछती थी.

मंदिरा का कहना है कि उन्‍हें इस बात पर गर्व है कि वे अर्जन सिंह के परिवार का हिस्‍सा है. उन्‍होंने बताया कि उनके बचपन के कई ऐसे किस्‍से हैं जिससे मौसा अर्जन सिंह जुड़े हैं. मंदिरा को स्‍टैंप कलेक्‍शन का बेहद शौक था. जब भी वे अर्जन सिंह के घर जाती थीं, तब वे सीधे उनके स्‍टडी रूम में जाकर उनके डस्‍टबिन को चेक करती थी. उनके पास दुनियाभर से खत आते थे जिनकी स्‍टैंप मंदिरा को ड‍स्‍टबिन में मिलती थी.

मंदिरा ने यह भी बताया कि अर्जन सिंह एक बार उन्‍हें राष्‍ट्रपति भवन भी दिखाने ले गये थे. मंदिरा के अनुसार ये उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में से एक है. बता दें कि दोनों से जुड़ी एक खास बात यह है कि मंदिरा और अर्जन सिंह का जन्‍मदिन 15 अप्रैल को होता है. मंदिरा ने कहा कि अब जब वे हमारे बीच नहीं है तो अब यह तारीख हमेशा उनकी याद दिलायेगी. इस साल वे एकदूसरे को फोन कर जन्‍मदिन की बधाई देते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola