ePaper

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, उम्मीद नहीं थी बाबूमोशाय बन्दूकबाज हिट होगी

Updated at : 11 Sep 2017 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, उम्मीद नहीं थी बाबूमोशाय बन्दूकबाज हिट होगी

नयी दिल्लीः व्यावसायिक एवं स्वतंत्र सिनेमा के बीच ताल-मेल बैठाने की कोशिश कर रहे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वह अब भी मसाला फिल्में करने में थोडा संकोच करते हैं क्योंकि वे अकसर उन्हें अपने अभिनय की कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान नहीं कर पाती. बदलापुर , बजरंगी भाईजान और रईस […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः व्यावसायिक एवं स्वतंत्र सिनेमा के बीच ताल-मेल बैठाने की कोशिश कर रहे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वह अब भी मसाला फिल्में करने में थोडा संकोच करते हैं क्योंकि वे अकसर उन्हें अपने अभिनय की कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान नहीं कर पाती.

बदलापुर , बजरंगी भाईजान और रईस जैसी कई कमर्शियल हिट फिल्में दे चुके 43 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि उनकी छोटे बजट की फिल्में ही हैं जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर अपने विभन्न रुपों को बाहर लाने के लिए उत्साहित करती हैं. नवाजुद्दीन ने कहा, मैं हमेशा विशेष प्रवृत्ति की फिल्मों का चयन नहीं कर पाता. मांझी और रमन राघव 2.0 जैसी मेरी सभी एकल फिल्में अलग तरह की थीं.

वे सामान्य बॉलीवुड फिल्में नहीं थीं, जो अधिकतर दर्शकों की पसंद होती हैं. उन्होंने कहा, मैं जिस तरह की फिल्में करता हूं उन्हें समझना भले ही मुश्किल हो लेकिन उनमें अपने अभिनय को प्रदर्शित करने का अवसर अधिक मिलता है, जिसका मैं सबसे अधिक लुत्फ उठाता हूं. नवाज की हाल में रिलीज हुई फिल्म बाबूमोशाय बन्दूकबाज ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार किया था. अभिनेता ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी क्योंकि उसमें वयस्क …. था.

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की बात हो या नस्लवाद की… हमेशा अपने दिल की बात खुलकर कहने वाले नवाज ने कई बार यह साबित किया है कि वह एक साहसी कलाकार हैं. उन्होंने कहा, चाहे हालात कितने ही मुश्किल क्यों न हों, आपको हमेशा अपने मन की बात करनी चाहिए और कभी अपने विचारों को व्यक्त करने से डरना नहीं चाहिए. और मुझे लगता है कि मैंने यह मुकाम हासिल किया है, जहां कुछ गलत लगने पर मैं अपने विचार व्यक्त कर सकूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola