ePaper

...और फैंस के मैसेज सुन भावुक हो गये #DilipKumar

Updated at : 09 Sep 2017 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
...और फैंस के मैसेज सुन भावुक हो गये #DilipKumar

‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार उस दौरान बेहद भावुक हो गये जब उन्‍हें प्रशंसकों का मैसेज पढ़कर सुनाया गया. दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. हाल ही में उन्‍हें मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन अब उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. उनके […]

विज्ञापन

‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार उस दौरान बेहद भावुक हो गये जब उन्‍हें प्रशंसकों का मैसेज पढ़कर सुनाया गया. दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. हाल ही में उन्‍हें मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन अब उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ी. दिलीप कुमार सही सलामत अपने घर में हैं और उनकी स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में लगातार ट्विटर पर जानकारी दी जा रही है.

उनके पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने शुक्रवार को ट्वीट किया,’ साहब के बगल में बैठकर आपलोगों द्वारा भेजे गये सैकड़ों संदेश पढ़े. जब मैं संदेश पढ़ रहा था, जब वे मुस्‍कुरा रहे थे और उनकी आंखें भी नम हो गई थी.’ बता दें कि फारूकी इनदिनों दिलीप कुमार की ओर से ट्विटर पर लगातार उनसे और उनकी स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी जानकारी अपडेट कर रहे हैं. पिछले दिनों भी उन्‍होंने दिलीप कुमार और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तसवीर अपडेट की थी. दरअसल प्रियंका, दिलीप कुमार और उनकी पत्‍नी सायरा बानो से मिलने उनके आवास पहुंची थीं.

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/906120302618279936

फारूकी ने यह भी बताया,’ साहब की तबीयत काफी बेहतर है. आप सबके टवीट्स सुनके वो मुस्‍कुराते रहे और खुशी से रो पड़े.’ बता दें कि कुछ समय पहले उनकी खैरियत लेने अभिनेता शाहरुख खान उनके घर पर पहुंचे. दोनों की कुछ तसवीरें सामने आई है जो आपके दिल को छू लेगी. दिलीप कुमार और सायरा बानो की कोई औलाद नहीं है लेकिन वे शाहरुख को अपने बेटे की तरह मानते हैं. एक तसवीर में शाहरुख, दिलीप कुमार का माथा चूम रहे हैं. एक और तसवीर में सायरा बानो भी दोनों के साथ नजर आ रही है.

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/906121036218765314

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola