OMG! पहली बार कुछ ऐसा करने जा रहे हैं सलमान खान, जो आज तक नहीं किया...

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग को लेकर खास बिजी हैं. एकबार फिर वे चर्चा में हैं, लेकिन फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने एक ऐसे किरदार को लेकर जो आज तक उन्होंने कभी नहीं निभाया है. सलमान नेवर बिफोर रोल करनेवाले हैं. खबरें हैं कि सलमान आनेवाली […]
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग को लेकर खास बिजी हैं. एकबार फिर वे चर्चा में हैं, लेकिन फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने एक ऐसे किरदार को लेकर जो आज तक उन्होंने कभी नहीं निभाया है. सलमान नेवर बिफोर रोल करनेवाले हैं. खबरें हैं कि सलमान आनेवाली फिल्म ‘रेस 3’ में निगेटिव किरदार निभानेवाले हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका लुक बेहद ही स्टाईलिश नजर आनेवाला है. इस बात को खुद ‘रेस 3’ के प्रोड्यूसर रमेश तोरानी ने कंफर्म किया है.
तोरानी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, सलमान का किरदार उसी तरह का होगा जैसा ‘रेस’ और ‘रेस 2’ में सैफ अली खान का था. उन्होंने यह भी कहा कि सलमान पहली बार ऐसे किरदार में नजर आनेवाले हैं. बता दें कि सलमान पहले अपने एक इंटरव्यू में यह कह चुके हैं कि वे कभी निगेटिव रोल नहीं करेंगे. ऐसे में अब फिल्म देखने के बाद ही पता चल पायेगा स्क्रिप्ट में ऐसी कौन सी बात है जिसने सलमान को इस किरदार को चुनने के लिए प्रेरित किया.
#BiggBoss11 का नया प्रोमो रिलीज, सलमान के घर तांक-झांक करते दिखे पड़ोसी
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी होगी, जो इससे पहले सलमान के साथ फिल्म ‘किक’ में नजर आ चुकी हैं. ‘किक’ में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में मुंबई से शुरू होगी और यह अगले साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है. ऐसे में देखा जाये तो अगली ईद पर सलमान ने अभी से सिनेमाघरों में कब्जा जमा लिया है. फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं.
#NoFilterNeha: सनी लियोनी ने चंकी पांडे को लेकर खोला ये दिलचस्प राज, जानें क्या कहा ?
कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म के लिए महानायक अमिताभ बच्चन से भी संपर्क किया गया है, लेकिन फिलहाल उनकी ओर से कोई रिस्पांस नहीं आया है. जल्द ही फिल्म के बाकी स्टार्स के भी नामों की घोषणा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




