ऋतिक रोशन से भड़कीं कंगना किससे कह रही है ‘सिंगल रहने दे’....देखें विडियो में
Updated at : 03 Sep 2017 10:15 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच का रिश्ता इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रिलेशनशिप में से रहा है. दोनों को अलग हुए काफी वक्त हो चुका है और अब जहां ऋतिक इस बारे में बोलने से थोड़ा बचते हैं वहीं बेबाक कंगना इस बारे में खुल कर बोलती हैं. हाल ही में उन्होंने […]
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच का रिश्ता इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रिलेशनशिप में से रहा है. दोनों को अलग हुए काफी वक्त हो चुका है और अब जहां ऋतिक इस बारे में बोलने से थोड़ा बचते हैं वहीं बेबाक कंगना इस बारे में खुल कर बोलती हैं. हाल ही में उन्होंने कहा- जब ऋतिक कहते हैं कि उनका एक काल्पनिक लड़की से रिश्ता था तो मुझे लगता है कि मैं स्पेस वाली फिल्मों के युग में हूं और हम सभी एलियंस हैं.
कंगना ऋतिक से खासा नाराज है. इसी बीच उनकी एक मूवी ‘सिमरन’ 15 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का गाना ‘सिंगल रहने दे’ 2 सितंबर को रिलीज कर दिया गया. इस गाने का बोल फिल्हाल उनके और ऋतिक के रिलेशन में चल रही उथल-पूथल से मैच कर कर रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनाउत की फिल्म ‘सिमरन’ फ्लोर पर उतरने को बिलकुल तैयार है. ‘सिमरन’ 15 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.
इस गाने को शलमली खोलगड़े और दिव्या कुमार ने गाया है. कंगना की क्रेजी मस्ती नजर आ रही है. वहीं उनकी इस मस्ती को गाने में शलमली खोलगड़े अपनी अवाज से और मस्ती खोर बना रही हैं. ‘सिंगल रहने दे’ के लिरिक्स वायु ने लिखे हैं वहीं संगीत सचिन-जिगर ने दिया है. यह गाना एक सिचुएश्नल ट्रैक हैं, गाना कुछ कुछ गोविंदा का गाना ‘मेरी मर्जी-मैं चाहे ये करूं, मैं चाहे वो करूं’ जैसा लगता है. कंगना दो साल पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका गुस्सा दो साल पहले ऋतिक रोशन के साथ हुए ई-मेल विवाद पर फिर फूटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




