#Judwaa2: बोले वरुण धवन ''सुनो गणपति बप्‍पा मोरया, परेशान करें मुझे छोरियां...'', VIDEO

Updated at : 31 Aug 2017 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
#Judwaa2: बोले वरुण धवन ''सुनो गणपति बप्‍पा मोरया, परेशान करें मुझे छोरियां...'', VIDEO

नयी दिल्‍ली: पिछले कुछ दिनों से वरुण धवन अपनी आगामी फिल्‍म ‘जुड़वा 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह फिल्‍म खास इसलिए भी है क्‍योंकि यह सलमान सुपरहिट फिल्‍म ‘जुड़वा’ की सीक्‍वल है और पुरानी फिल्‍म के कई गाने इस फिल्‍म में भी सुनने को मिलेंगे. वरुण इस फिल्‍म में डबल रोल में नजर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: पिछले कुछ दिनों से वरुण धवन अपनी आगामी फिल्‍म ‘जुड़वा 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह फिल्‍म खास इसलिए भी है क्‍योंकि यह सलमान सुपरहिट फिल्‍म ‘जुड़वा’ की सीक्‍वल है और पुरानी फिल्‍म के कई गाने इस फिल्‍म में भी सुनने को मिलेंगे. वरुण इस फिल्‍म में डबल रोल में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म शुरुआत से ही चर्चाओं में हैं. अब प्रेम और राजा के दोहरे किरदार में नजर आनेवाले वरुण धवन फिल्‍म का दूसरा गाना लेकर आये हैं जो गणपति पंडालों में जमकर धूम मचाने वाला है.

इस गाने के बोल हैं ‘सुनो गणपति बप्‍पा मोरया, परेशान करें मुझे छोरियां…’. इस गाने में वरुध राजा बने नजर आ रहे हैं. इस गाने को म्‍यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद की जोड़ी ने कंपोज किया है और इसे दानिश साबरी लिखा है. इस गाने को अमित मिश्रा ने लिखा है. इस गाने में दिखाया गया है कि वरुण को लड़कियां परेशान कर रही हैं और इससे बचने की गुहार वह गणपति बप्‍पा से लगाते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि ‘जुड़वा 2’ का निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया है. 20 साल बाद साजिद और डेविड धवन की जोड़ी ने एकबार फिर जादू बिखेरने के लिए दोबारा मोर्चा संभाला है. वरुण ने ‘जुड़वा’ फिल्म के फैन्स को निराश नहीं किया है क्योंकि कॉमेडी स्टाइल में उनका भी एक अपना ही सिग्नेचर स्टाइल है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. जैकलीन ‘जुड़वा 2′ में करिश्मा कपूर वाला किरदार निभाने जा रही हैं और उन्‍होंने करिश्मा जैसा अभिनय करने के लिए उनकी कई फिल्में देखी थी.

वरुण ने सलमान के स्‍टाइल को कॉपी करने की अच्‍छी कोशिश की है और वे शानदार लग रहे हैं. ट्रेलर में वरुण प्रेम और राजा के डबल रोल में नजर आ रहे हैं. एक टपोरी राजा है तो दूसरा प्रेम बहुत ही विनम्र. जैकलीन और तापसी दोनों वरुण धवन से इश्‍क फरमाती नजर आ रही हैं. फिल्‍म में अनुपम खेर भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola