जानिए क्यों लव स्टोरीज बेस्ड फिल्म नहीं करना चाहते हैं अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन लव स्टोरीज पर आधारित फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं. अजय देवगन काफी समय से या तो कॉमेडी या एक्शन फिल्में ही करते नज़र आ रहे हैं.एक दौर में अजय ने लव स्टोरीज़ भी की है जिनमें ‘प्यार तो होना ही था’, ‘इश्क’ जैसी फिल्में मुख्य हैं, लेकिन […]
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन लव स्टोरीज पर आधारित फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं. अजय देवगन काफी समय से या तो कॉमेडी या एक्शन फिल्में ही करते नज़र आ रहे हैं.एक दौर में अजय ने लव स्टोरीज़ भी की है जिनमें ‘प्यार तो होना ही था’, ‘इश्क’ जैसी फिल्में मुख्य हैं, लेकिन अजय लव स्टोरीज फिल्मों से दूर हो गये और एक्शन और कॉमेडी ही करने लगे. अजय देवगन ने कहा कि यह सच है कि मैं अब पूरी तरह से लव स्टोरीज़ करने में दिलचस्पी नहीं लेता.
अजय का कहना है कि उन्होंने उस दौर में प्रेम कहानियों वाली फिल्में की हैं, जब प्रेम बिल्कुल प्योर होता था. रियल लाइफ में भी वह फेक नहीं लगता था.आज दौर बदल चुका है और उन्हें अब प्रेम कहानियां फेक लगने लगी है. अजय देवगन ने कहा िह इस जेनेरेशन में रोमांस फेक नज़र आता है, इसलिए आप वह रियल इमोशन भी सामने नहीं ला पाते हैं.
आज के दौर में इमोशन सतही हो चुके हैं और प्यार की गहराई कम हो गई है, इसलिए मुझे लगता है कि मैं अगर उन किरदारों को निभाऊं तो आज के जेनेरेशन को सामने रखते हुए तो वह फेक ही दिखेंगे, इसलिए नहीं चुनता ऐसे किरदार. अजय का यह भी मानना है कि आज लोग अपने ही अंतर्द्वंद से लड़ाई लड़ने की कोशिश कर रहे हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










