जानिए क्या था तापसी का सपना जो इस बर्थडे पर पूरा हुआ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अपने कैरियर में सफलता का एक के बाद एक पायदान चढ़ रही तापसी पन्नू 1 अगस्त को अपना 30वां जन्मदिन मना चुकी हैं. इस वर्ष उनका जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा, जिससे उनके कुछ सपने जुड़े थे. तापसी बताती हैं, मैंने हमेशा लक्ष्य रखा था कि 2017 में मेरे जन्मदिन से पहले मेरे पास […]
विज्ञापन
अपने कैरियर में सफलता का एक के बाद एक पायदान चढ़ रही तापसी पन्नू 1 अगस्त को अपना 30वां जन्मदिन मना चुकी हैं. इस वर्ष उनका जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा, जिससे उनके कुछ सपने जुड़े थे.
तापसी बताती हैं, मैंने हमेशा लक्ष्य रखा था कि 2017 में मेरे जन्मदिन से पहले मेरे पास अपनी गाड़ी, मेरा अपना घर, एक व्यवस्थित कैरियर हो और मुझे पर कोई लोन नहीं हो. मैंने कुछ दिन पहले अपनी गाड़ी ले ली है, जिसके बाद मैं मुंबई में रहने के लिए खुद का घर लेना चाहती थी. ईश्वर की कृपा से यह काम भी समय पर पूरा हुआ. अपने जन्मदिन के ठीक पहले अपने घर की चाबी मेरे पास आ गयी थी और अब मैं इसकी सजावट पर ध्यान दे रही हूं, ताकि जल्द से जल्द यहां रहने आ सकूं. मेरे लिए जन्मदिन का इससे बेहतर उपहार कुछ नहीं हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










