पिता के जन्मदिन पर वरुण धवन ने जारी किया ''जुड़वा 2'' का पोस्टर, जानें रिलीज डेट ?

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जुड़वा 2’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर किया. पोस्टर में वरुण दो डिफ्रेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि वरुण ने यह पोस्टर अपने पिता डेविड धवन के जन्मदिन के मौके पर साझा किया. […]
नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जुड़वा 2’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर किया. पोस्टर में वरुण दो डिफ्रेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि वरुण ने यह पोस्टर अपने पिता डेविड धवन के जन्मदिन के मौके पर साझा किया. फिल्म वर्ष 1997 में आई सलमान खान अभिनीत ‘जुड़वा’ का रीमेक है. ‘जुड़वा 2’ का निर्देशन भी डेविड धवन ने किया है. फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है. फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं.
वरुण ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘दशहरा धमाका जुडवा 2 पोस्टर. राजा और प्रेम. यह मेरे पिता की 43वीं फिल्म है, जो (डेविड धवन) आज 65 साल के हो गए. कुछ घंटो में हम फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करेंगे.’ फिल्म में वरण राजा और प्रेम नाम के दो किरदारों में नजर आएंगे और कुछ इसी अंदाज में वह फिल्म के पोस्टर में भी दिख रहे हैं. वरुण ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है.
On #Daviddhawan's 65th bday here is his 43rd film #Judwaa2. RAJA and PREM Double fun this Dussehra! @foxstarhindi @NGEMovies pic.twitter.com/0vCYVUb3fQ
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) August 16, 2017
पोस्टर में वरुण के दोनों किरदार एक टैक्सी से उतरते नजर आ रहे हैं और टैक्सी की नंबर प्लेट पर लिखा है 29\09\2017 (यह फिल्म की रिलीज तारीख है). ‘जुडवा 2’ में अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




