ePaper

SO CUTE: तीन दिन पहले पापा बने फरदीन ने शेयर की बेटे की पहली तसवीर, देखें

Updated at : 14 Aug 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
SO CUTE: तीन दिन पहले पापा बने फरदीन ने शेयर की बेटे की पहली तसवीर, देखें

मुंबई: पिछले काफी दिनों से लार्इमलाइट से दूर रहे अभिनेता फरदीन खान हाल ही में जन्में अपने बेटे की तस्वीर साझा की है. दंपति ने अपने बेटे का नाम अजारियस फरदीन खान रखा है. फरदीन की पत्‍नी नताशा माधवानी ने ने 11 अगस्‍त को बेटे को जन्‍म दिया था. इस खुशी को फरदीन ने सोशल […]

विज्ञापन

मुंबई: पिछले काफी दिनों से लार्इमलाइट से दूर रहे अभिनेता फरदीन खान हाल ही में जन्में अपने बेटे की तस्वीर साझा की है. दंपति ने अपने बेटे का नाम अजारियस फरदीन खान रखा है. फरदीन की पत्‍नी नताशा माधवानी ने ने 11 अगस्‍त को बेटे को जन्‍म दिया था. इस खुशी को फरदीन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया था. यह बच्चा दंपति की दूसरी संतान है. उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने दियानी इसाबेल खान रखा है. दियानी का जन्म वर्ष 2013 में हुआ था.

https://t.co/Xm5O2jHSZ7

फरदीन ने अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की और प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्यार के लिये उनका शुक्रिया अदा किया. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘आपके बधाई संदेशों एवं शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया. आप सभी को भी हमारी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं. दियानी, नताशा और फरदीन खान.’

‘हे बेबी’, ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्‍मों के अभिनेता अपनी जिंदगी में आई इस नन्‍ही खुशी से बेहद खुश हैं. फरदीन जानेमाने अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं. उन्‍होंने साल 2005 में अभिनेत्री मुमताज की बेटी नताशा से शादी की थी. फरदीन पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और वे आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्‍म ‘दूल्‍हा मिल गया’ में नजर आये थे.

उन्‍होंने साल 1998 में फिल्‍म ‘प्रेम अगन’ से बॉलीवुड में इंट्री की थी. उन्‍हें असली पहचान साल 2000 में आई फिल्‍म ‘जंगल’ से मिली. राम गोपाल वर्मा की इस थ्रिलर फिल्‍म में फरदीन खान संग उर्मिला मतोंडकर नजर आई थी. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘हे बेबी’, ‘नो एंट्री’ और ‘ऑल द बेस्‍ट’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola