ePaper

''बंदूकबाज बाबूमोशाय'' में सेंसर बोर्ड ने लगाये 48 कट्स, नाराज हुए नवाजुद्दीन सिद्दिकी

Updated at : 02 Aug 2017 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
''बंदूकबाज बाबूमोशाय'' में सेंसर बोर्ड ने लगाये 48 कट्स, नाराज हुए नवाजुद्दीन सिद्दिकी

नयी दिल्‍ली: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के बाद अब सेंसर बोर्ड ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी की आगामी फिल्‍म ‘बंदूकबाज बाबूमोशाय’ पर कैंची चलाई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म को ‘ए’ सर्टिफिकेट देने के लिए कुल 48 कट्स लगाने को कहा है. सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर फिल्‍म के डायरेकटर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के बाद अब सेंसर बोर्ड ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी की आगामी फिल्‍म ‘बंदूकबाज बाबूमोशाय’ पर कैंची चलाई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म को ‘ए’ सर्टिफिकेट देने के लिए कुल 48 कट्स लगाने को कहा है. सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर फिल्‍म के डायरेकटर कुशाल नंदी और नवाज ने हैरानी जताई है. कुशाल का कहना है कि जब फिल्‍म को ‘ए’ सर्टिफिकेट ही देना है तो फिर उसमें 48 कट्स लगाने की क्‍या जरुरत है? वहीं नवाज का कहना है कि फिल्‍म में 48 कट्स लगाने के बाद कुछ बचता ही नहीं है, ऐसे में तो फिल्‍म खत्‍म हो जायेगी.

नवाज ने बॉलीवुडलाइफ से बातचीत करते हुए कहा,’ मैं इस बारे में डायरेक्‍टर से बात करूंगा. हम तो फिल्‍म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलने के बारे में बात कर ही रहे थे लेकिन सेंसर बोर्ड ने तो 48 कट्स लगा दिये हैं. ऐसे में तो पूरी फिल्‍म की खत्‍म हो जायेगा. फिल्‍म में 40 कट्स लगाने के बाद फिल्‍म में कुछ बचता ही नहीं है.’ बता दें कि फिल्‍म में नवाज मुख्‍य भूमिका में हैं और उनके आपोजिट विदिता बैग हैं.

फिल्‍म के रवैये से फिल्‍म के डायरेक्‍टर भी निराश है. उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड ने पहले ही हमें एडल्‍ट सर्टिफिकेट दे दिया था, जब बोर्ड को 48 कट्स ही लगाने थे, तो हमें एडल्‍ट सर्टिफिकेट क्‍यों दिया?’ सेंसर बोर्ड ने न सिर्फ फिल्‍म में 48 कट्स लगाने को कहा है, बल्कि स्‍कीनिंग कमिटी के सदस्‍यों ने फिल्‍म के विषय और कपड़ों को लेकर भी टिप्‍पणी की थी.

फिल्‍म इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं. दरअसल फिल्‍म में बिदिता बाग की जगह पहले चित्रांगदा सिंह को लिया गया था. लेकिन चित्रांगदा ने यह कहकर फिल्‍म छोड़ दी थी कि वे फिल्‍म में इंटीमेट सीन्‍स को लेकर असहज हैं. इसके बाद बिदिता को इस फिल्‍म के फाइनल किया गया था. उनके अलावा जतिन गोस्वामी, श्रद्धा दास, अनिल जॉर्ज, भगवान तिवारी, मुरली शर्मा और दिव्या दत्त जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म 25 अगस्‍त को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola