ePaper

शेविंग क्रीम का विज्ञापन करने के मामले में शाहरुख खान को नोटिस

Updated at : 02 Aug 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
शेविंग क्रीम का विज्ञापन करने के मामले में शाहरुख खान को नोटिस

भोपाल: एक स्थानीय अदालत ने एक शेविंग क्रीम के विज्ञापन को लेकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को नोटिस जारी किया है. विशेष न्यायाधीश काशीनाथ सिंह ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शाहरुख खान सहित चार प्रतिवादियों को नोटिस जारी किये. इन सभी को 26 अगस्त को अदालत में अपने जवाब दाखिल करने के आदेश […]

विज्ञापन

भोपाल: एक स्थानीय अदालत ने एक शेविंग क्रीम के विज्ञापन को लेकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को नोटिस जारी किया है. विशेष न्यायाधीश काशीनाथ सिंह ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शाहरुख खान सहित चार प्रतिवादियों को नोटिस जारी किये. इन सभी को 26 अगस्त को अदालत में अपने जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं. याचिकाकर्ता अधिवक्ता राजकुमार पांडे ने अपनी याचिका में कहा है कि शाहरख खान ने एक शेविंग क्रीम का विज्ञापन किया है.

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि इस विज्ञापन में वह यह बता कर लोगों को कथित रुप से गुमराह कर रहे हैं कि यह देश की नंबर वन क्रीम है. लोक उपयोगी सेवाओं की लोक अदालत के न्यायाधीश काशीनाथ सिंह के समक्ष पांडे की ओर से पेश आवेदन में कहा गया है कि इस क्रीम को लगाने से उनके (पांडे) के चेहरे पर छाले हो गए, जिसका उन्होंने सरकारी अस्पताल में उपचार कराया.
याचिकाकर्ता पांडे का कहना है, ‘ मैंने इस क्रीम की जांच मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग विभाग से भी कराई है.’ उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘इस जांच

रिपोर्ट में बताया गया कि यह क्रीम घटिया किस्म की है.’ पांडे ने कहा, ‘मैंने इस जांच रिपोर्ट को अदालत में भी पेश किया है.’ उन्होंने कहा कि अदालत ने शाहरख खान, मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग विभाग के नियंत्रक, एक स्थानीय दुकान के मालिक और उस कंपनी के मालिक जिसकी यह शेविंग क्रीम खरीदी थी, उन्हें नोटिस जारी किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola