हैप्‍पी बर्थडे ''मुन्‍नाभाई'': मान्‍यता ने ऐसे किया अपने ''प्‍यार'' को विश, जानें ये खास बातें...

Updated at : 29 Jul 2017 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
हैप्‍पी बर्थडे ''मुन्‍नाभाई'': मान्‍यता ने ऐसे किया अपने ''प्‍यार'' को विश, जानें ये खास बातें...

बॉलीवुड के ‘मुन्‍नाभाई’ संजय दत्‍त आज अपना 58वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. उनका का जन्‍म 29 जुलाई 1959 को मुबंई में हुआ था. इस मौके पर उनकी पत्‍नी मान्‍यता दत्‍त ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दी है. मान्‍यता ने संजू बाबा संग एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘मुन्‍नाभाई’ संजय दत्‍त आज अपना 58वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. उनका का जन्‍म 29 जुलाई 1959 को मुबंई में हुआ था. इस मौके पर उनकी पत्‍नी मान्‍यता दत्‍त ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दी है. मान्‍यता ने संजू बाबा संग एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है,’ मेरे प्यार, तुम्हारे साथ होने पर ज़िंदगी की सारी परेशानियां खत्म हो जाती है.’ संजय दत्‍त इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘भूमि’ को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म बाप-बेटी के रिश्‍ते पर आधारित है जिसमें संजय दत्‍त की बेटी का किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही हैं. फिल्‍म की टीम ने भी संजय दत्‍त को उनके जन्‍मदिन पर एक खास तोहफा देते हुए फिल्‍म का दूसरा पोस्‍टर रिलीज कर दिया है जिसमें संजय दत्‍त की झलक दिख रही है. जानें संजय दत्‍त के बारे में ये खास बातें…

https://www.instagram.com/p/BXGbs5BD-VJ/

बेटे की पहली फिल्‍म नहीं देख पाईं थी मां नरगिस
संजय जानेमाने अभिनेता सुनील दत्‍त और अभिनेत्री नरगिस के बेटे हैं. संजय दत्‍त ने वर्ष 1981 में आई फिल्‍म ‘रॉकी’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्‍म को उनकी मां नरगिस नहीं देख पाई थी क्‍योंकि फिल्‍म के रिलीज होने से तीन दिन पहले उनका निधन हो गया था. इस फिल्‍म में दर्शकों ने संजय के किरदार को खासा पसंद किया था.

बॉलीवुड के ‘खलनायक’
इसके बाद वर्ष 1993 में उनकी सुपरहिट फिल्‍म ‘खलनायक’ रिलीज हुई. इस फिल्‍म में उनके किरदार ने एकबार फिर दर्शकों के बीच अपनी मिट छाप छोड़ी. इस फिल्‍म में उनका हेयरस्‍टाइल फैशन के तौर पर चल पड़ा था. इस फिल्‍म का गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं…’ गाना आज भी दर्शकों की जुबान पर है. इसके अलावा उनकी फिल्‍म ‘सड़क’, ‘नाम’ और ‘विधाता’ को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. वर्ष 1999 में आई फिल्‍म ‘वास्‍तव’ में संजय दत्‍त ने रघु का किरदार निभाया था. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें पहला फिल्‍मफेयर अवार्ड मिला था. इसके अलावा उन्‍होंने, ‘वास्‍तव’, ‘मुन्‍नाभाई एमबीबीएस’, ‘बागी’, ‘कांटे’, ‘लगे रहो मुन्‍नाभाई’, ‘साजन’, ‘पुलिसगिरी’, ‘कारतूस’, ‘डबल धमाल’, ‘खबसूरत’, ‘अग्निपथ’ और ‘पीके’ जैसे कई सुपरहिट फिल्‍मों में नजर काम किया.

मान्‍यता हैं तीसरी पत्‍नी
संजय दत्‍त ने 1987 में रिर्चा शर्मा से शादी की थी. जिनका वर्ष 1996 में कैंसर के कारण निधन हो गया. दोनों की एक बेटी त्रि‍शला दत्‍त है. त्रि‍शला अमेरिका में रहती हैं और समय-समय पर अपने बोल्‍ड तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इसके बाद उन्‍होंने रिया पिल्‍लई से शादी की लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्‍होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में मान्‍यता से शादी कर ली. मान्‍यता ने वर्ष 2010 में दो ज़ड़वा बच्‍चों को जन्‍म दिया जिसमें एक बेटा और एक बेटी हैं.

माधुरी से भी जुड़ाहैउनका नाम
किसी जमाने में माधुरी दीक्षित का दिल संजय दत्त के लिए धड़कता था. दोनों रिलेनशिप में थे. जब मुंबई बम विस्फोट मामले में संजय दत्त को जेल जाना पड़ा था, उस वक्त तक दोनों का प्‍यार एकदूसरे के बरकरार था. लेकिन बाद में माधुरी ने संजय से अपना रिश्ता तोड़ लिया. इन दोनों ने साथ में ‘साजन’ और ‘खलनायक’ जैसी फिल्‍मों में साथ काम किया था. हाल ही में माधुरी ने संजय दत्त को फोन किया था. दरअसल माधुरी ने संजय दत्त को यह कंफर्म करने के लिए फोन किया था कि उनका जिक्र संजय दत्त के बायोपिक में ना किया जाये.

रणबीर निभायेंगे संजय दत्‍त का किरदार
निर्देशन राजकुमार हिरानी संजय दत्‍त को लेकर उनकी जीवनी पर एक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं. इसमें वे उनकी जिदंगी से जुडे अहम पहलुओं को लोगों के सामने लायेंगे. फिल्‍म में उनका किरदार रणबीर कपूर निभायेंगे. इसी फिल्‍म में माधुरी नहीं चाहतीं कि उनका कोई जिक्र हो. पहले इस फिल्म में माधुरी का उल्लेख था, लेकिन जब माधुरी ने आपत्ति जतायी तो उनसे रिलेटेड सीन्स को हटा दिया गया है. हाल ही में रणबीर कपूर का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्‍म में संजय दत्‍त के पिता सुनील दत्‍त का किरदार परेश रावल निभा रहे हैं, वहीं मां नरगिस का किरदार मनीषा कोईराला निभा रही हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर और दीया मिर्जा भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola