अपने घर में मृत पाये गये बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार,सलमान और अक्षय के साथ आ चुके हैं नजर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के अंधेरी इलाके में मौजूद उनके घर पर वे आज सुबह बेहोशी की हालत में पाये गये जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि इंदर कुमार की मौत हार्ट अटैक के […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के अंधेरी इलाके में मौजूद उनके घर पर वे आज सुबह बेहोशी की हालत में पाये गये जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि इंदर कुमार की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है.
इन दिनों वे अपनी एक फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त थे. 44 साल के इंदर बॉलीवुड में कई बड़ी फ़िल्मों में काम कर चुके हैं. वे सलमान के साथ ‘तुमको न भूल पाएंगे’ और अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फ़िल्म में नजर आ चुके हैं. इंदर कुमार 20 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय को जौहर दिखा चुके हैं.
सलमान खान के साथ फिल्म ‘वॉन्टेड’ और ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ भी वे नजर आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




