बेटी नितारा संग अक्षय निकले थे डे आउट पर, फिर हुआ कुछ ऐसा... VIDEO

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ को लेकर बिजी हैं. हाल ही में लंदन में फिल्म का प्रमोशन कर लौटे अक्षय कुमार और उनकी बेटी नितारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में अक्षय बेटी संग डे आउट पर नजर आ रहे हैं. लेकिन […]
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ को लेकर बिजी हैं. हाल ही में लंदन में फिल्म का प्रमोशन कर लौटे अक्षय कुमार और उनकी बेटी नितारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में अक्षय बेटी संग डे आउट पर नजर आ रहे हैं. लेकिन इस डे आउट वीडयो में कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अक्षय और उनकी कैमेस्ट्री बेहद प्यारी लग रही है. अक्षय ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और बहुत ही प्यारा कैप्शन भी लिखा है.
क्यों हर बार बेटी का चेहरा छुपाते हैं अक्षय कुमार? SEE VIDEO…
दरअसल अक्षय बेटी संग एक किड्स पार्क में नजर आ रहे हैं. वीडियो में नितारा झूला झूल रही है और फिर पापा अक्षय के चेस्ट पर हिट करती नजर आ रही है और अक्षय घायल होने की एक्टिंग कर रहे हैं. बाप-बेटी की इस क्यूट कैमेस्ट्री से सजा यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ Daddy’s day out gone wrong #ParentLife.’ इसमें कोई दो राय नहीं कि अक्षय एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे पिता भी है क्योंकि वे अपने बिजी शेड्यूल में से जो समय मिलता है वे अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं.
https://www.instagram.com/p/BW-VOvmhziO/
पिछले दिनों अक्षय ने बेटे आरव संग भी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. जिसमें आरव पाप की गोद में लेटे नजर आ रहे थे. ये तस्वीरें बाप-बेटे की एक शानदार कैमेस्ट्री को दर्शाती है. अक्षय अक्सर फिल्म की शूटिंग और प्रोमोशनल इवेंट के खत्म होने के बाद अपनी फैमिली संग हॉलीडे प्लानिंग करते है जिसकी तस्वीरें वे शेयर करते रहते हैं. अक्षय अक्सर अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं, इसका कारण है कि अक्षय बेहद प्रोटेक्टिव हैं. दरअसल कई बार मीडिया मसालेदार खबर बनाने के लिए स्टार किड्स के बारे में कुछ ज्यादा ही लिख देते हैं. इसलिये वे अपनी बेटी को इनसब से बचा कर रखना चाहते हैं.
https://www.instagram.com/p/BVfV_YRhrHI/
अक्षय के प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे जल्द ही आगामी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्म दर्शकों को शौचालय के प्रति जागरुक करेगी. फिल्म में भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसके अलावा अक्षय फिल्म ‘गोल्ड’ में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




