मां बनी सनी लियोन, जानिए बेटी का क्या रखा नाम
Updated at : 21 Jul 2017 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : कुछ दिन पहले से ही यह खबर मीडिया में छायी हुई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जल्दी मां बनने वाली हैं. अब फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि वह मां बन चुकी हैं. ‘ जी हां’ सनी लियोनी और उनके पति डेनियल बेवर ने 21 महीने की निशा कौर को गोद […]
विज्ञापन
मुंबई : कुछ दिन पहले से ही यह खबर मीडिया में छायी हुई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जल्दी मां बनने वाली हैं. अब फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि वह मां बन चुकी हैं. ‘ जी हां’ सनी लियोनी और उनके पति डेनियल बेवर ने 21 महीने की निशा कौर को गोद लिया है और उसे पलने का फैसला लिया है.
जानकारी के अनुसार निशा का घर महाराष्ट्र के लातुर जिले में है. बॉलीवुड की इस जोडी़ ने अपनी बेटी का नाम निशा कौर बेवर रखा है. रिपोर्ट्स की मानें तो सनी कई दिनों पहले ही निशा को गोद ले चुकी थीं लेकिन गुरुवार को जाकर यह बात मीडिया के सामने आयी है.
इतना ही नहीं निशा के साथ सनी लियोन और बीवर की तस्वीर भी सामने आयी है.
जानिए, सनी लियोन ने अपने "वन नाइट स्टैंड" पर क्या कहा, देखें वीडियो
जानिए, सनी लियोन ने अपने "वन नाइट स्टैंड" पर क्या कहा, देखें वीडियो
सनी लियोनी ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने कहा है कि हमने कुछ दिनों पहले ही हम निशा को गोद ले चुके थे. जैसे ही मुझे निशा की तस्वीर मिली उसे देख कर मेंरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. हमने कुछ दिनों पहले ही इस बात के बारे में सोचा था और इतनी जल्दी हमें ऐसा सौभाग्य प्राप्त होगा मैंने सोचा भी नहीं था. मैं बहुत खुश हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




