कंगना रनौत संग काम कर चुकीं अभिनेत्री की मौत, माथे पर चोट के निशान, हत्या का संदेह

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: सोमवार की शाम मुंबई में अभिनेत्री कृतिका चौधरी अपने मकान में रहस्यमयी हालात में मृत पाई गईं. कृतिका की मौत को लेकर पुलिस के सामने ये पहेली बनी हुई है कि कृतिका की मौत आखिर कैसे हुई? कृतिका ने आत्‍महत्‍या की या फिर उसकी हत्‍या हुई है? पुलिस इन सवालों के जवाब जानने में […]

विज्ञापन

मुंबई: सोमवार की शाम मुंबई में अभिनेत्री कृतिका चौधरी अपने मकान में रहस्यमयी हालात में मृत पाई गईं. कृतिका की मौत को लेकर पुलिस के सामने ये पहेली बनी हुई है कि कृतिका की मौत आखिर कैसे हुई? कृतिका ने आत्‍महत्‍या की या फिर उसकी हत्‍या हुई है? पुलिस इन सवालों के जवाब जानने में जुटी है. फिलहाल पुलिस पोस्‍टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. एक जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस को संदेह कि इस अभिनेत्री की हत्या की गई है. कृतिका के पडोसियों ने दिन में मकान से बदबू आने पर पुलिस को सूचित किया. कृतिका भैरवनाथ सोसायटी के कमरा नंबर 503 में रह रही थी.

सूचना मिलते ही पुलिस के टीम घटनास्‍थल पर पहुंची. दरवाजा खोलने पर कृतिका की लाश बेड पर मिली. पुलिस का कहना है कि कृतिका की लाश में सड़न पैदा हो चुकी थी. उसमें से बदबू आ रही थी. ऐसे में उसकी लाया को हाथ लगाना संभव नहीं था. इसके बाद फोरेसिंक टीम को बुलाया गया. फोरेसिंक टीम ने वहां मौजूद हर फिंगर प्रिंट्स को खंगाला. टीम की बारी‍की से मुआयने के बाद पता चला के कृतिका के माथे पर चोट के निशान है. फिलहाल शव को कब्‍ज में लेकर पोस्‍टमार्टम के‍ लिए भेज दिया गया है. माथे पर चोट के अलावा उनके बॉडी पर और कोई चोट के निशान है या नहीं इसका खुलासा पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पायेगा.

सूत्रों के अनुसार जब तक‍ पोस्‍टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती यह कहना मुश्किल होगा कि कृतिका ने आत्‍महत्‍या की है या फिर हत्‍या? पुलिस ने कृतिका के परिवारवालों को उनकी मौत की खबर दे दी है. वहीं पुलिस कृतिका के नजदीकी दोस्‍तों से पूछताछ कर रही हैं. एक पुलिस ऑफिसर ने इंडियन एक्‍सप्रेस को बताया, हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कृतिका का हाल-फिलहाल में किसी से झगड़ा हुआ था यह उसे कोई और परेशानी थी.’

गौरतलब है कि कृतिका उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली थीं. कृतिका साल 2013 में आई कंगना रनौत की फिल्म ‘रज्जो’ में काम कर चुकी हैं. कृतिक चौधरी ने अभिनय की शुरुआत साल 2011 में एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी के टीवी सीरियल ‘परिचय: नई जिंदगी के सपनों का’ से की थी. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘मुंबई कैन डांस साला’ में भी काम कर चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola