ePaper

डांस और एक्‍शन से भरपूर टाइगर-नवाजुद्दीन की ''मुन्‍ना माइकल'' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें...

Updated at : 07 Jun 2017 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
डांस और एक्‍शन से भरपूर टाइगर-नवाजुद्दीन की ''मुन्‍ना माइकल'' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें...

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फैंस के लिए खुशखबरी है कि फिल्‍म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. डांस और एक्‍शन से भरपूर इस फिल्‍म में टाइगर के अलावा नवाजुद्दीन‍ सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. ट्रेलर में टाइगर और […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फैंस के लिए खुशखबरी है कि फिल्‍म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. डांस और एक्‍शन से भरपूर इस फिल्‍म में टाइगर के अलावा नवाजुद्दीन‍ सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. ट्रेलर में टाइगर और नवाजुद्दीन‍ शानदार लग रहे हैं. फिल्म में टाइगर ‘मुन्ना’ के किरदार में हैं. इस फिल्म के जरिए टाइगर श्रॉफ माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट दे रहे हैं. इस फिल्‍म से निधि अग्रवाल बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं.

दो मिनट के इस ट्रेलर से यह तो साफ जाहिर है कि फिल्‍म में टाइगर का शानदार डांस देखने को मिलेगा. फिल्‍म में टाइगर एक डांसर की भूमिका निभा रहे हैं जो पॉप डांसर माइकल जैक्‍सन का जबरदस्‍त फैन है. एक्‍शन और डांस से भरी इस फिल्‍म के बारे में बताया जा रहा है कि फिल्‍म में टाइगर जबरदस्‍त डांसिंग मूव्‍ज करते नजर आयेंगे. कहा जा रहा है कि फिल्‍म में टाइगर अपने पिता को भी एक डांसिंग ट्रीब्‍यूट देनेवाले हैं. ट्रेलर में टाइगर मूनवॉक भी करते नजर आ रहे हैं.

…तो इस फिल्‍म के बाद डिप्रेशन में चले गये थे टाइगर श्रॉफ

नवाजुद्दीन भी ट्रेलर में फनी डांस करते नजर आ रहे हैं. नवाजुद्दीन फिल्‍म में निगेटिव भूमिका निभाते नजर आयेंगे. फिल्‍म का निर्देशन शब्‍बीर खान कर रहे हैं, जो इससे पहले टाइगर के साथ ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ में काम कर चुके हैं. ‘हीरोपंती’ टाइगर की डेब्‍यू फिल्‍म थी. ‘हीरोपंती’ में उनके स्‍टाइल को बेहद पसंद किया गया था. ‘मुन्‍ना माइकल’ 21 जुलाई को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola