Bigg Boss 19: नए सीजन में ये 11 कंटेस्टेंट्स लगा सकते हैं एंटरटेनमेंट का तड़का, सलमान खान फिर लगाएंगे क्लास

बिग बॉस 19 की पल पल की अपडेट्स यहां जानें
Bigg Boss 19: सलमान खान का पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ गया है. शो का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है. साथ ही प्रीमियर डेट से भी पर्दा उठ गया. रियालिटी शो 24 अगस्त, 2025 से शुरू होगा. आइये जानते हैं कौन से कंटेस्टेंट की शो में भाग लेने की अफवाह है.
Bigg Boss 19: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जियो हॉटस्टार ने इसका पहला टीजर जारी किया और घोषणा की है कि ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त, 2025 को होगा. टीजर में, सलमान ने इस साल की थीम में एक बड़ा ट्विस्ट दिखाया और बताया कि सीजन 19 में “घरवालों की सरकार” होगी, जो घर के अंदर सत्ता में बड़े बदलाव का संकेत है. आइए जानते हैं इस शो में कौन से स्टार्स भाग ले सकते हैं.
ये कंटेस्टेंट शो में लगा सकते हैं एंटरटेनमेंट का तड़का
- धीरज धूपर
- अपूर्वा मुखीजा
- मिस्टर फैसू
- धनश्री वर्मा
- रति पांडे
- हुनर हाली
- श्रीराम चंद्रा
- मीरा देओस्थले
- भाविका शर्मा
- मुनमुन दत्ता
- काव्या मेहरा
बिग बॉस 19 का टीजर आउट
बिग बॉस 19 के टीजर में, सलमान नेता की तरह नेहरू जैकेट पहने हुए दिखाई दिए. वह माइक पर एक घोषणा करते हैं, जिसमें कहते हैं, “दोस्तों और दुश्मनों, कमर कस लो क्योंकि इस बार घरवालों का राज चलेगा… खूब मस्ती होने की गारंटी है.” वीडियो के अंत में वे कहते हैं, “इस बार ‘बिग बॉस 19’ जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा.” सलमान 19वें सीजन के लिए होस्ट के रूप में लौट आए हैं. एक्टर चौथे सीजन से इस रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं. उनसे पहले अभिनेता अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन ने क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे सीजन को होस्ट किया था. अब कौन से कंटेस्टेंट रियालिटी शो में भाग लेगा, ये आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं ये शख्स अभीरा से मायरा को छीन कर ले जाएगा, अपनी ही मां को आंटी कहेगी पूकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










