Bigg Boss 19 Premiere Date: घरवालों की सरकार लेकर आए सलमान खान, बिग बॉस 19 का पहला टीजर आया सामने, नोट कर लें किस दिन से होगा शो शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 19 First Contestant

सलमान खान ने दिखाई पहले कंटेस्टेंट की झलक, तसवीर- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: आखिरकार मेकर्स ने बिग बॉस 19 का टीजर जारी कर दिया है. टीजर में सलमान खान नेता बने हुए दिख रहे हैं. इस टीजर के साथ ये रिवील हो गया कि किस दिन से शो टीवी पर आएगा. हालांकि अभी तक कटेंस्टेंट के नाम से अभी तक पर्दा नहीं हटा है. फैंस को इसके लिए इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: फाइनली बिग बॉस 19 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ गया है. शो के प्रीमियर डेट का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार जियो हॉटस्टार ने सलमान खान के शो का टीजर जारी कर दिया है. इसमें भाईजान काफी जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं. एक्टर ने टीजर में प्रीमियर की घोषणा की है और बताया है कि इस बार घर के अंदर क्या होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि टीजर में क्या है.

बिग बॉस 19 का टीजर हुआ आउट

बिग बॉस 19 के टीजर में सलमान खान एक पोलिटिशियन की ड्रेस में दिख रहे हैं. वह कहते हैं कि “दोस्तों और दुश्मनों, हो जाओ तैयार क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार. बहुत मजा होने वाला है यार.” शो 24 अगस्त से शुरू होगा और दर्शक इसे रात 9:00 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स पर देख सकते हैं. टीजर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट के नामों से पर्दा नहीं हटाया है. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, बिग बॉस का बॉस आ गया. एक यूजर ने लिखा, फाइनली मेरा फेवरेट शो वापस आ गया. एक यूजर ने लिखा, शो के लिए बहुत उत्साहित हूं.

ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं बिग बॉस 19 में

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में अरहान अंसारी, शशांक व्यास, खुशी दुबे, शरद मल्होत्रा,राम कपूर और गौतमी कपूर, मून बनर्जी, गौव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट,लता सबरवाल, अपूर्वा मुखीजा, पूरव झा, मीरा देओस्थले, नील मोटवानी जैसे स्टार्स भाग ले सकते हैं. हालांकि कंफर्म लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है. फैंस बेताब है जानने के लिए कि इस सीजन कौन होंगे बिग बॉस के घर में बंद.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 First Review: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का पहला रिव्यू आया सामने, जानें फुस्स हुई या हिट, एक्सपर्ट बोले- फिल्म की ओपनिंग 10 करोड़…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola