Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस के घर से इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, एलिमिनेट होने वाला बना पहला कंटेस्टेंट

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Oct 2024 2:03 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस 18 अपने प्रीमियर के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हर दिन घरवालों में तीखी बहस देखने को मिल रही है. अब वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के घर से पहला एलिमिनेशन हुआ.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस 18, 6 अक्टूबर को अपने प्रीमियर के बाद से ही दर्शकों को अपनी स्क्रीन से बांधे हुए है. सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में पिछले दो हफ्तों से कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. अब सभी का ध्यान आने वाले वीकेंड का वार पर है. अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. जहां सलमान खान प्रतियोगियों की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा घर में पहला एविक्शन भी हुआ.

कौन सा कंटेस्टेंट घर से हुआ बेघर

बिग बॉस 18 के घर में इस वीक रजत दलाल, तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, शिल्पा शिरोधकर, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, मुशन बामने, ऐलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा नॉमिनेटे हुए. अब बिग बॉस तक का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि हेमा शर्मा घर से बेघर हो चुकी हैं. उन्होंने लिखा, ”हेमा शर्मा #BiggBoss18 के घर से बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी बनीं.”


हेमा शर्मा के सोशल मीडिया पर कितने है फॉलोवर्स

शो में उनकी भागीदारी और उनकी कुल मिलाकर स्क्रीन पर उपस्थिति दूसरे प्रतियोगियों की तुलना में काफी कम रही है. हालांकि, सच्चाई जानने के लिए दर्शकों को शनिवार और रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड तक इंतजार करना होगा. बता दें, हेमा शर्मा एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और उनके डांस वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लोकप्रियता मिली.

वीकेंड का वार में सलमान खान ने इन कंटेस्टेंट की लगाई क्लास

‘बिग बॉस 18’ के नए प्रोमो में सलमान खान अविनाश से उनके आक्रामक व्यवहार के बारे में सवाल करते नजर आ रहे हैं. अविनाश की घर में सभी प्रतियोगियों के साथ तीखी बहस हुई और उन्हें जेल भी भेजा गया. बिग बॉस 18 के अन्य कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, शहजादा धामी, न्यारा बनर्जी, चाहत पांडे, ऐलिस कौशिक, एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते, मुस्कान बामने, चुम दरांग, अरफीन खान और सारा अरफीन खान है.

Also Read- Bigg Boss 18 के घर में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, चुम दरंग संग लड़ाई के बाद ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

Also Read- Bigg Boss 18: ‘मेरे ऊपर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए…’, शो के दौरान ऐसा क्यों कहा सलमान खान ने?

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola