Bigg Boss 18 के घर में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, चुम दरंग संग लड़ाई के बाद ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Oct 2024 12:03 PM
Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में एक शॉकिंग एविक्शन हुआ है. जी हां टेलीविजन एक्टर अविनाश मिश्रा को उनके आक्रामक व्यवहार के कारण शो से बेघर कर दिया गया. चुम दरांग के साथ लड़ाई के बाद घरवालों ने ये फैसला लिया.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर के अंदर पहला वीक रोमांच और फुल ऑन ड्रामा से भरा रहा, जहां विवियन और चाहत के बीच लड़ाई देखने को मिली. वहीं खाने पर भी सभी घरवालें एक दूसरे से भिड़ गए. अब घर में एक शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. जी हां आपने सही पढ़ा अविनाश मिश्रा को उनके गुस्सैल व्यवहार के लिए घर से बाहर कर दिया गया. ऐसे कई उदाहरण हैं जब अविनाश मिश्रा को शो में उनके आक्रामकता के लिए कंटेस्टेंट ने टोका है, लेकिन न तो वह अपने शब्दों और न ही अपने एक्शन पर कंट्रोल कर पाए.
अविनाश मिश्रा और चुम दरंग में हुई भयंकर लड़ाई
अविनाश मिश्रा अब चुम दरंग के साथ भिड़ गए. लड़ाई के बीच दोनों आउट ऑफ कंट्रोल हो गए और सारी हदे पार हो गई. हाल ही में जारी प्रोमो में, बीबी सभी कंटेस्टेंट को एक कार्य सौंपती है और बताती है कि घर के सदस्यों को राशन तभी मिल सकता है, जब वो ऐसे दो कंटेस्टेंट का नाम लें, जिसे जेल भेजना चाहते हैं या फिर एक ऐसे शख्स का नाम लें, जिसे घर से बाहर करना चाहते हैं.
अविनाश मिश्रा हुए बिग बॉस 18 से बाहर
तनाव तब पैदा होता है, जब अधिकांश प्रतियोगी अविनाश को घर से बेघर करने के लिए वोट करते हैं. इससे अभिनेता को गुस्सा आ जाता है और वह आक्रामक रूप से अन्य प्रतियोगियों पर भड़क उठता है. वह अरफीन खान के साथ बहस करते हुए कहते हैं, “कृपया मेरे साथ न भिड़े. क्या आप समझ गए? किसी में दम नहीं है अकेला बोलने का. मैं बोलता हूं, तब सब निकल के आते हैं बाहर.”
शारीरिक रूप भिड़ जाते हैं चुम दरांग और अविनाश
चुम दरांग ने उनके दावों का जवाब देते हुए कहा कि अविनाश बिना सोचे-समझे बोलते हैं और कभी किसी की नहीं सुनते. वह तीखी टिप्पणी करती है और कहती है, “तुम नहीं सुनता है. तु चल साले.” उनकी गाली से अविनाश अपना आपा खो देते हैं और कहते हैं कि गाली किसको दिया. वह उन्हें मारने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तभी विवियन और ऐलिश उन्हें रोक देते है. हालांकि चुम और अविनाश चुप नहीं होते और एक दूसरे के प्रति इतना अधिक आक्रामक हो जाते है कि शारीरिक रूप भिड़ जाते हैं.
ये कंटेस्टेंट घर से हुए हैं बेघर
मारपीट के बाद रजत दलाल ने सुझाव दिया कि अविनाश को वोट से बाहर कर देना चाहिए. सभी घर वाले बीबी को अपना डिसीजन सुनाते हैं. तभी एक अनाउंसमेंट होती है, जिसमें बिग बॉस अविनाश को कहते हैं कि उन्हें इसी वक्त घर से बेघर किया जाता है. लास्ट क्लिप में अविनाश टनल से होकर बाहर चले जाते हैं. इस वीक तजिंदर सिंह बग्गा, मुस्कान बामने, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन राज, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, हेमा शर्मा और एलिस कौशिक नॉमिनेट हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










